धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर राज्यपाल जल्द करेंगे हस्ताक्षर, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दिए संकेत… बंगाल में भाजपा सरकार बनने का किया दावा
धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर राज्यपाल रमेन डेका जल्द ही हस्ताक्षर कर सकते हैं। इसका संकेत डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दिया है। उन्होंने कहा, राज्यपाल स्वयं ही चिंतनशील है। मैं समझता हूं हम और आप अभी बात कर रहे, हो सकता है इस पर हस्ताक्षर हो गया हो।
कांग्रेस की बैठक और सरकार को घेरने के प्रयास को लेकर गृहमंत्री शर्मा ने कहा, कांग्रेसी अभी तक क्या कर रहे थे।
सरकार को तब ही कुछ कह पाएंगे जब कोई स्थिति दिखेगी। हल्ला मचाना अलग बात है। दो साल होने के बाद सभी विभागों ने अपने काम को लेकर जानकारी दी, इससे ज़्यादा खुलापन क्या हो सकता है।
बस्तर क्षेत्र से फोर्स को वापस भेजने के कांग्रेस की बात पर शर्मा ने कहा, अगर कोई मुद्दा हो तो बिल्कुल उठाएं। सवाल करें,
पर बस्तर एक सेंसेटिव मामला है। हाथ जोड़कर विनती है कि अफवाह ना फैलाएं। सालों बाद बस्तर नक्सलमुक्त हुआ है।बस्तर में सावधानी बरतनी होगी। अचानक से फोर्स वापस नहीं भेज सकते।
Aaj ka din 












