अंबेडकर जयंती पर भाजपा ओबीसी मोर्चा ने जिला अध्यक्ष अभय जायसवाल के नेतृत्व में बड़ा बाजार में जिला अस्पताल के सामने किया शरबत वितरण, “सेवा ही संगठन” का दिया संदेश,
चिरमिरी। भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अभय जायसवाल के मार्गदर्शन में ओबीसी मोर्चा चिरमिरी मंडल द्वारा बड़ा बाजार में जिला अस्पताल के सामने भीषण गर्मी के बीच आमजनों को राहत प्रदान करने हेतु शीतल पेय (शरबत) वितरण का सेवा कार्य किया गया।
इस कार्यक्रम में चिरमिरी नगर निगम के महापौर राम नरेश राय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त और समतामूलक समाज का निर्माण संभव है।
ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अभय जायसवाल ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समर्पण और सेवा का प्रतीक है। भारतीय जनता पार्टी एवं ओबीसी मोर्चा उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए निरंतर जनसेवा के कार्यों में संलग्न है। उन्होंने कहा कि “सेवा ही संगठन” के मूल मंत्र के साथ कार्यकर्ता हर परिस्थिति में समाज के साथ खड़े रहते हैं।

इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज भोई, पार्षद मनीष खटीक, बॉबी कोर्राम, भाजपा मंडल महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी, पार्षद संजीत सिंह, विजय साहू, श्रीमती अंजना साहू, रौशन यादव, रतन लाल, श्रीमती अमृता सोनवानी, श्रीमती गीता मानिकपुरी, ओम प्रकाश अग्रवाल, शुभम केशरवानी, शरद जायसवाल, श्रीमती नीतू बीनकर, श्रीमती राजकुमारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान राहगीरों एवं आमजनों को शरबत वितरित कर उन्हें गर्मी से राहत पहुंचाई गई, जिसे लोगों ने सराहा और संगठन के इस सेवा कार्य की प्रशंसा की।
Aaj ka din 












