बाबा श्याम के भजनो की अमृतवर्षा से गुंजायमान होगा शहर,रंगमंच प्रांगण में होगी भजन संध्या..

बाबा श्याम के भजनो की अमृतवर्षा से गुंजायमान होगा शहर,रंगमंच प्रांगण में होगी भजन संध्या..

श्याम सेवा समिति तैयारियों में जुटी

। नदीम खान सूरजपुर। 

श्री श्याम सेवा समिति सूरजपुर के द्वारा श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन आगामी दो जनवरी को रंगमंच के विशाल डोम में भव्य आयोजन के रूप में किया जा रहा है। आयोजन की तैयारियों को लेकर समिति के द्वारा भव्य स्वरूप प्रदान करने के साथ श्याम रस की अलख जगाने के लिए श्याम जगत के भजन प्रवाहकों को आमंत्रित किया गया है। मुख्य आयोजन में श्री श्याम गुणगान में शीतल पाण्डेय दिल्ली, पूजा नथानी कलकत्ता तथा अमोल-शुभम की जोड़ी कलकत्ता विशेष रूप से बाबा श्याम की अलख जगाएंगे। श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव के द्वितीय संस्करण में रंगमंच मैदान में नगर पालिका के टेनसाईल डोम के नीचे बाबा के खजाना के रूप में एक ड्रा का आयोजन गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी किया गया है। जिसमें बाबा के खजाने के रूप में 100 से उपर पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। दो कार, 9 मोटरसाइकिल व स्कूटी तथा छह इलेक्ट्रिक स्कूटी व सांत्वना पुरस्कार श्याम प्रेमियों के लिए निकाले जाएंगे। इसके साथ ही बाबा का अलौकिक श्रृगांर, इत्र वर्षा व श्याम रसोई के साथ बाबा के महोत्सव को लेकर अभी से ही वातावरण धार्मिक हो गया है। आयोजन के दिन पूरा नगर बाबा श्याम की भक्ति से सराबोर रहेगा। आगामी दो तारीख का श्याम प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है और आयोजन समिति के उजार्वान भक्तों के द्वारा सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बाबा के दरबार को विशेष रूप से फूलों से सजाने के लिए दरबार सेवकों को आमंत्रित किया गया है, जो बाबा का आकर्षक दरबार बनायेंगे। ख्याति प्राप्त भजन गायकों के द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन की तैयारियों को लेकर पप्पल अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, दिनेश बंसल, मनीष अग्रवाल, अमित रोहिल्ला, पवन अग्रवाल, रोहित गर्ग, रुपेश मित्तल, रवि अग्रवाल, राकेश बंसल, प्रियांशु जैन, सचिन अग्रवाल, राहुल पांडेय, रवि पांडेय, विक्की, सुमित रोहिल्ला, प्रियांश मित्तल, सचिन अग्रवाल, अंश मित्तल, यश अग्रवाल, प्रणव अग्रवाल व श्री श्याम सेवा समिति के सदस्य सहित नगर के श्याम प्रेमी सक्रिय हैं।