चिरमिरी । सावन महीने के आखरी सोमवार को श्री बजरंग सेना के द्वारा हर साल की भांति इस साल भी कांवड़ यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या मे महिला, पुरुष व बच्चे शामिल हुए। कांवड़ यात्रा दौरान झमाझम बारिश शुरू हो गई। भगवान शिव भक्त बारिश मे भीगते हुए यात्रा करते रहे और भक्ति गानों मे डीजे की धुन मे नाचते थिरकते रहे और जय जय भोले नाथ के जयकारा लगाते रहे ।
ज्ञात हो कि श्री बजरंग सेना पिछले 10 वर्षो से कांवड़ यात्रा निकाल रही है। शिव भक्तो के द्वारा यह यात्रा हल्दीबादी के मोहन नगर से मुख्य मार्ग होते हुए बड़ा बाजार से 7 किलोमीटर दूर गोदरीपारा हनुमान मंदिर तक निकाली गई, जहां पर कांवड़ियों के द्वारा भव्य शिवलिंग पर जल अर्पित कर यात्रा का समापन किया गया ।




पाठकों की टिप्पणियां 0