LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
03 Nov 2026
ब्रेकिंग

राज्योत्सव में सूरजपुर स्वास्थ्य विभाग का उत्कृष्ट प्रदर्शन, स्टॉल प्रदर्शनी में मिला दूसरा स्थान

राज्योत्सव में सूरजपुर स्वास्थ्य विभाग का उत्कृष्ट प्रदर्शन, स्टॉल प्रदर्शनी में मिला दूसरा स्थान
राज्योत्सव में सूरजपुर स्वास्थ्य विभाग का उत्कृष्ट प्रदर्शन, स्टॉल प्रदर्शनी में मिला दूसरा स्थान। फोटो: आज का दिन न्यूज़

आयुष्मान कार्ड निर्माण में जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाने सहित 15 अधिकारी-कर्मचारी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए हुए सम्मानित

कलेक्टर रेना जमील के निर्देशन और सीएमएचओ डॉ. प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग ने प्रदर्शनी के माध्यम से योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं का किया प्रभावी प्रदर्शन

नदीम खान | सूरजपुर

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में सूरजपुर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी उपलब्धियों और जनसेवा के कार्यों से विशेष पहचान बनाई। स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की स्टॉल प्रदर्शनी को जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं, विभाग के विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी योजनाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 15 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कलेक्टर सुश्री रेना जमील के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग ने स्टॉल क्रमांक 13 पर अपनी विभिन्न योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और विभागीय उपलब्धियों का आकर्षक प्रदर्शन किया।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सेवाओं का लाइव डेमो बना आकर्षण

स्वास्थ्य विभाग की प्रदर्शनी में मॉडल आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जाने वाली 12 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं का प्रदर्शन एवं लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से संचालित 'डॉक्टर आपके द्वार' एंबुलेंस को भी प्रदर्शनी में शामिल किया गया।

स्टॉल के माध्यम से स्वास्थ्य शिविरों, विभिन्न शासकीय योजनाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी पंपलेट, बैनर एवं पोस्टरों के जरिए आम नागरिकों तक पहुंचाई गई। स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी प्रस्तुति और जनजागरूकता के प्रयासों को देखते हुए निर्णायक मंडल ने विभाग की प्रदर्शनी को द्वितीय स्थान प्रदान किया।

15 अधिकारी-कर्मचारी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित

राज्योत्सव के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों, संस्थागत प्रसव, आयुष्मान भारत योजना, टीकाकरण, स्वच्छता एवं अन्य विभागीय गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 15 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों में शामिल हैं—

1. सैयद असलम अली, जिला समन्वयक, आयुष्मान भारत: आयुष्मान कार्ड एवं वयोवंदन कार्ड निर्माण में उत्कृष्ट योगदान। इनके प्रयासों से सूरजपुर जिले को प्रदेश में आयुष्मान कार्ड निर्माण में प्रथम स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

2. जमाल हसन, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट: विभागीय शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण एवं अन्य कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन।

3. शांति पैकरा, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंद्रामेढ़ा: विभागीय कार्यों एवं संस्थागत प्रसव में उल्लेखनीय योगदान।

4. संध्या साहू, आरएमए, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनजा: विभागीय कार्यों एवं संस्थागत प्रसव में उत्कृष्ट योगदान।

5. सुशीला सोनवानी, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला, आयुष्मान आरोग्य मंदिर शिवप्रसाद नगर: विभागीय कार्यों एवं संस्थागत प्रसव में उत्कृष्ट प्रदर्शन।

6. सिलमीनिया बड़ा, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला: विभागीय कार्यों एवं संस्थागत प्रसव में सराहनीय योगदान।

7. गिरिजा मानिकपुरी, उप स्वास्थ्य केंद्र कपसरा: स्वास्थ्य सेवाओं एवं संस्थागत प्रसव में उत्कृष्ट योगदान।

8. राजकुमार, स्वच्छता कर्मी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर: स्वच्छता एवं पोस्टमार्टम संबंधी कार्यों में सराहनीय योगदान।

9. बेलासो संडिल्य, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला, उप स्वास्थ्य केंद्र नारोला: राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में लक्ष्यवार उपलब्धियां हासिल करने में विशेष योगदान।

10. मनोज लहरे, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट: रक्तदान शिविरों के आयोजन एवं ब्लॉक स्तर पर सर्वाधिक टीबी बलगम जांच में उत्कृष्ट योगदान।

11. निशा यादव, उप स्वास्थ्य केंद्र आमगांव: एनसीडी कार्यक्रम एवं अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन।

12. अस्मिता सिंह, जिला समन्वयक आयुष्मान भारत, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उमेश्वरपुर: संस्थागत प्रसव एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में विशेष योगदान।

13. सुमित्रा एक्का, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला, उप स्वास्थ्य केंद्र भाड़ी: शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने में उल्लेखनीय भूमिका।

14. सुशीला साहू, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट, उप स्वास्थ्य केंद्र वृंदावन: आयुष्मान एवं वयोवंदन योजना सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में विशेष योगदान।

15. जयपाल पैकरा, आरएमए, उप स्वास्थ्य केंद्र लंजित: कुष्ठ रोग सर्वेक्षण एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण में उत्कृष्ट कार्य।

सामूहिक प्रयास और टीम भावना का परिणाम : डॉ. प्रशांत सिंह

सभी सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने कार्यक्षेत्र में समर्पण, जिम्मेदारी और कार्यकुशलता का परिचय देते हुए जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस उपलब्धि पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह ने सभी सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0