LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

रायपुर : 08, 09 एवं 16 अगस्त को होगी शीघ्रलेखन एवं कम्प्यूटर मुद्रलेखन कौशल परीक्षा

रायपुर : 08, 09 एवं 16 अगस्त को होगी शीघ्रलेखन एवं कम्प्यूटर मुद्रलेखन कौशल परीक्षा
रायपुर : 08, 09 एवं 16 अगस्त को होगी शीघ्रलेखन एवं कम्प्यूटर मुद्रलेखन कौशल परीक्षा। फोटो: आज का दिन न्यूज़

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सूचना SMS के माध्यम से भेजी गई

रायपुर, 04 अगस्त 2026

शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद, लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़, रायपुर द्वारा अंग्रेजी एवं हिन्दी कम्प्यूटर मुद्रलेखन कौशल परीक्षाओं का आयोजन निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा। परिषद के अनुसार 08 अगस्त 2026 को अंग्रेजी कम्प्यूटर मुद्रलेखन (गति 8000 डिप्रेशन प्रति घंटा) की परीक्षा प्रदेश के 08 परीक्षा केन्द्रों पर, 09 अगस्त 2026 को हिन्दी कम्प्यूटर मुद्रलेखन (गति 8000 डिप्रेशन प्रति घंटा) की परीक्षा 09 परीक्षा केन्द्रों पर तथा 16 अगस्त 2026 को बिलासपुर एवं सरगुजा संभाग में एक-एक परीक्षा केन्द्र पर आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षार्थियों के लिए परिषद द्वारा आबंटित परीक्षा केन्द्र, निर्धारित बैच एवं समय पर परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। 

Advertisement
Ads3articlepage

परीक्षा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने संबंधी सूचना परीक्षार्थियों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से प्रेषित कर दी गई है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के समय पहचान के लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड अथवा मतदाता परिचय पत्र में से कोई एक मूल पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। साथ ही प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0