LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
09 Nov 2026
ब्रेकिंग
रायपुर : दीपावली पर शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियांकोरिया में जुआरियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, तीन जगहों पर छापेमारी कर 10 आरोपियों पर कार्रवाई; 12 हजार रुपये नकद बरामदछत पर सोलर, हाथ में मुख्यमंत्री की पाती,रोहित गुप्ता का कदम बना स्वच्छ ऊर्जा की प्रेरणाछोटी दिवाली पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी कर्मचारियों को आवास की सौगात, जे.ए.डी. कर्मचारी आवास का किया लोकार्पणबेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश

रायपुर : सेवा सेतु बना विद्यार्थियों के भविष्य का संबल, छात्रा संजना को समय पर मिला जाति प्रमाण पत्र

रायपुर : सेवा सेतु बना विद्यार्थियों के भविष्य का संबल, छात्रा संजना को समय पर मिला जाति प्रमाण पत्र
रायपुर : सेवा सेतु बना विद्यार्थियों के भविष्य का संबल, छात्रा संजना को समय पर मिला जाति प्रमाण पत्र। फोटो: आज का दिन न्यूज़

पारदर्शी और डिजिटल व्यवस्था से घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाएं

रायपुर, 09 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासकीय सेवाओं को सरल, पारदर्शी और नागरिकों की पहुंच में लाने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु योजना राज्यभर में लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर उभर रही है। यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के लिए समय, श्रम और अनावश्यक कार्यालयी दौड़-भाग को कम करने में प्रभावी साबित हो रही है।

सूरजपुर जिले के भैयाथान तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत करोंदामूड़ा निवासी श्री नवानंद ने अपनी पुत्री कुमारी संजना के लिए जाति प्रमाण पत्र बनवाने हेतु सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया। आवेदन के कुछ ही दिनों के भीतर उन्हें प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया, जिससे उनकी पुत्री की शिक्षा से जुड़ी आवश्यक प्रक्रियाएं समय पर पूरी हो सकीं।
श्री नवानंद ने बताया कि पहले जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज बनवाने के लिए लोगों को कई बार तहसील और अन्य कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। इससे समय और आर्थिक संसाधनों की अतिरिक्त आवश्यकता होती थी। अब सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक हो गई है तथा उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि जाति प्रमाण पत्र मिलने से अब संजना की छात्रवृत्ति, प्रवेश एवं अन्य शैक्षणिक औपचारिकताएं आसानी से पूरी हो सकेंगी और उसकी पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आएगी।
श्री नवानंद ने छत्तीसगढ़ शासन की इस डिजिटल पहल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु जैसी व्यवस्था आम नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही है, क्योंकि इससे शासकीय सेवाएं अब गांवों और घरों के करीब पहुंच रही हैं।
राज्य शासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक पात्र नागरिक को समयबद्ध, पारदर्शी और सुगम शासकीय सेवाएं उपलब्ध हों। सेवा सेतु योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो सुशासन, डिजिटल सेवा विस्तार और नागरिक सुविधा के राज्य सरकार के संकल्प को मजबूत आधार प्रदान कर रही है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0