LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
06 Jul 2026
ब्रेकिंग

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 112 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन,

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 112 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन,
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 112 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

रायपुर, 6 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर जिले के समोदा में 112 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव करेंगे।

मुख्यमंत्री 21 करोड़ 67 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए 67 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 90 करोड़ 34 लाख रुपये की लागत वाले 29 नए निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण तथा रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब तथा सांसद बृजमोहन अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री आरंग क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में लोक निर्माण विभाग के 9 करोड़ 43 लाख रुपये के तीन कार्यों, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 79 लाख रुपये के पांच कार्यों, नगर पंचायत समोदा के 6 करोड़ 67 लाख रुपये के 20 कार्यों तथा आरंग नगर पालिका के 4 करोड़ 78 लाख रुपये के 39 कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

इसके अलावा वे लोक निर्माण विभाग के 61 करोड़ 11 लाख रुपये के आठ कार्यों, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 2 करोड़ 54 लाख रुपये के 11 कार्यों तथा नगर पंचायत समोदा के 8 करोड़ 70 लाख रुपये के नौ कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री नवा रायपुर के सेक्टर-17, कोटरा भाठा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 100 बिस्तरीय अस्पताल का भी भूमिपूजन करेंगे। इस अस्पताल के निर्माण से नवा रायपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0