LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
09 Nov 2026
ब्रेकिंग
रायपुर : दीपावली पर शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियांकोरिया में जुआरियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, तीन जगहों पर छापेमारी कर 10 आरोपियों पर कार्रवाई; 12 हजार रुपये नकद बरामदछत पर सोलर, हाथ में मुख्यमंत्री की पाती,रोहित गुप्ता का कदम बना स्वच्छ ऊर्जा की प्रेरणाछोटी दिवाली पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी कर्मचारियों को आवास की सौगात, जे.ए.डी. कर्मचारी आवास का किया लोकार्पणबेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश

रायपुर : दूध नदी पर पुल और पहुंच मार्ग के लिए 16.15 करोड़ स्वीकृत

रायपुर : दूध नदी पर पुल और पहुंच मार्ग के लिए 16.15 करोड़ स्वीकृत
रायपुर : दूध नदी पर पुल और पहुंच मार्ग के लिए 16.15 करोड़ स्वीकृत। फोटो: आज का दिन न्यूज़

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का पत्र जारी

रायपुर, 24 सितम्बर 2026

राज्य शासन ने कांकेर जिले में दूध नदी पर पुल और पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 16 करोड़ 14 लाख 71 हजार रुपए मंजूर किए हैं। इस राशि से कोदाभाठ-माटवाड़ा मोदी मार्ग पर दूध नदी पर उच्च स्तरीय पुल और पहुंच मार्ग बनाया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से राशि स्वीकृति का पत्र प्रमुख अभियंता को जारी कर दिया है। 

लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख अभियंता को निर्माण एजेंसी से अनुबंधित समय-सीमा में काम पूर्ण किया जाना सुनिश्चित कराने को कहा है। कार्य पूर्ण किये जाने के लिए अनावश्यक समय-सीमा वृद्धि नहीं किए जाने के भी निर्देश विभाग ने दिए हैं। अपरिहार्य एवं नियंत्रण से बाहर मान्य कारणों के आधार पर ही सक्षम अधिकारी द्वारा समय-सीमा में वृद्धि की जा सकेगी।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्य में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्रियों एवं संपूर्ण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। किसी भी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर उत्तरदायित्व का निर्धारण करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। राज्य शासन ने प्रमुख अभियंता को कार्य की निविदा समय-सीमा में करने, निर्माण कार्य प्राक्कलन व कार्य संपादित करने में मितव्ययिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0