LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

बीएड कॉलेज मनेंद्रगढ़ में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा पर उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न, उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान,

बीएड कॉलेज मनेंद्रगढ़ में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा पर उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न, उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान,
बीएड कॉलेज मनेंद्रगढ़ में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा पर उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न, उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

मनेंद्रगढ़। अंतरराष्ट्रीय जनसंख्या दिवस पखवाड़ा के उपलक्ष्य में बीएड कॉलेज मनेंद्रगढ़ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण (Orientation) कार्यशाला का गरिमामयी आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य भावी शिक्षकों को जनसंख्या स्थिरता, परिवार नियोजन एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर शिशिर जायसवाल (जिला कार्यक्रम प्रबंधक), सुलेमान खान (विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक), डॉ. अतीक सोनी (नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम), अवनीश पाण्डेय (जिला नोडल, आयुष्मान आरोग्य मंदिर) एवं प्रमेंद सिंह (BETO) विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होते हैं और बीएड के ये छात्र-छात्राएं भविष्य में शिक्षक बनकर समाज को जनसंख्या नियंत्रण और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यशाला में जनसंख्या स्थिरीकरण के संबंध में स्थायी एवं अस्थायी साधनों की जानकारी दी गई तथा जनसंख्या वृद्धि से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया गया। छात्रों को यह भी समझाया गया कि हमारे जीवन और समाज में जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करना क्यों आवश्यक है। विषय से संबंधित विभिन्न गतिविधियों और संवाद सत्र आयोजित किए गए, जिनमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान कराया।

Advertisement
Ads3articlepage

कार्यक्रम के अंत में विषय पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एवं सक्रिय सहभागिता निभाने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों के कर-कमलों से पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने भविष्य में समाज को जागरूक करने का संकल्प व्यक्त किया।

इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य, प्राध्यापकगण सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने जनसंख्या स्थिरता एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर आयोजित इस कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0