LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
11 Jul 2026
ब्रेकिंग
पारसगढ़ी मेडिकल कॉलेज परिसर में हरित महाअभियान, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया वृहद वृक्षारोपण; 16 लाख पौधरोपण का लक्ष्यतीनों नगरीय निकायों के मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बोले— जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना सबसे बड़ी जिम्मेदारीमनेन्द्रगढ़ को 4.89 करोड़ की विकास सौगात: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने 61 निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन,नाबालिग बालिका के आत्महत्या के मामले में फरार आरोपियों की सूचना देने पर कोरिया एसपी ने की नगद 5 हजार रुपए ईनाम की घोषणा,DEO के आदेश से मचा हड़कंप, 324 शिक्षक-कर्मचारी कार्यमुक्त... कहीं ये शिगूफा तो नहीं?

तीनों नगरीय निकायों के मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बोले— जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना सबसे बड़ी जिम्मेदारी

तीनों नगरीय निकायों के मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बोले— जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना सबसे बड़ी जिम्मेदारी
तीनों नगरीय निकायों के मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बोले— जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना सबसे बड़ी जिम्मेदारी। फोटो: आज का दिन न्यूज़

मनेंद्रगढ़, झगराखांड और खोंगापानी के नवनियुक्त पार्षदों ने जनसेवा, पारदर्शिता और विकास के प्रति निभाई जिम्मेदारी की शपथ,

मनेंद्रगढ़, 11 जुलाई। नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के जनपद सभा कक्ष में आयोजित गरिमामय समारोह में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़, नगर पंचायत झगराखांड एवं नगर पंचायत खोंगापानी के मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर नवनियुक्त पार्षदों ने जनसेवा, पारदर्शिता और नगर विकास के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।

समारोह में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व संसदीय सचिव एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती चंपादेवी पावले, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह, नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लिंगराज सिदार, नगर पंचायत झगराखांड की अध्यक्ष श्रीमती रीमा यादव, नगर पंचायत खोंगापानी की अध्यक्ष श्रीमती ललिता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंती सिंह, नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, जिले के सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नवनियुक्त पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि जनता की आशाओं और विश्वास का केंद्र होते हैं। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। जनप्रतिनिधियों का दायित्व केवल विकास कार्य कराना नहीं, बल्कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भी है।

उन्होंने कहा कि सभी मनोनीत पार्षद पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने-अपने नगरों के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के सभी शहरों और गांवों में समान रूप से विकास कार्यों को गति दे रही है। जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करते हुए जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्री ने विश्वास जताया कि तीनों नगरीय निकायों के नवनियुक्त मनोनीत पार्षद शासन और जनता के बीच मजबूत सेतु बनकर क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा देंगे।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0