Updates
  1. दुलदुला भाजपा मंडल अध्यक्ष के भांजा - भांजी को हॉस्पिटल देखने पहुंची विधायक गोमती साय : एक्सीडेंट उपरांत जिंदल हॉस्पिटल रायगढ़ में हो रहा है ईलाज
  2. चुनाव में अपने स्वतंत्र मताधिकार का उपयोग करने प्रशासन का अनोखा पहल,मतदाताओं को सादरी बोली में दिलाई गई शपथ
  3. नगर पंचायत अध्यक्ष रजनीश पाण्डेय ने थामा बीजेपी भी दामन
  4. स्वामी आत्मानंद स्कूल में विस क्षेत्र जशपुर -12 का कमिशनिंग कार्य हुआ संपन्न : प्रेक्षक की उपस्थिति में ईव्हीएम व वीवीपैट का किया गया कमिशनिंग
  5. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब, एवं सामग्री और भारी मात्रा में नकदी पर नजर रखने और गंभीरता से जाँच का निर्देश देते हुवे सरगुजा कमिश्नर जी आर चुरेंद्र ने किया स्थैतिक निगरानी दल जाँच नाका का आकस्मिक निरीक्षण
slider
slider

कलश यात्रा के साथ शिव मंदिर में शुरू हुआ प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ। नारायणपुर एवम साहीडाँड़ के जामढोंढा में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

news-details

 

नारायणपुर : साहीडाँड़ के जामढोंढा ढोंढकी नदी स्थित शिव मंदिर में स्थापित शिव लिग की दोबारा स्थापना को लेकर बुधवार को बाजे गाजे ढोल नगाड़ों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं व कन्या शामिल हुई। इस दौरान हर-हर महादेव के नारे से पूरा गांव गूंज उठा।यंहा के शिव मंदिर में गत वर्ष भव्य रूप से शिव लिंग की स्थापना की गई थी।  शिव लिग की स्थापना  का वार्षिक महोत्सव कराने को लेकर बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ  मन्दिर प्रांगण से शुरू हुआ  सुबह सुबह यज्ञ आचार्य के निर्देशन में वैदिक विधि-विधान के अनुसार यज्ञ स्थल से कलश यात्रा प्रारंभ हुई।

             इस दौरान कलश यात्रा में शामिल महिलाएं ओर ग्रामीण सरबकोम्बो  ढोंढकी  नदी संगम से जल भरने के बाद गांव के शिव मंदिर, स्टेटबैंक के रनपुर चौक, मेन रोड,  होते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंची। इस दौरान पूरे यात्रा क्रम मे हर हर महादेव और बम बम भोले के नारों से श्रद्धालुओं ने वातावरण को गुंजायमान रहा। कलश यात्रा में 51 महिलाओं ने भाग लिया।कलश यात्रा पश्च्यात  प्राण प्रतिष्ठा रुद्राभिषेक महायज्ञ का आयोजन का शुभारंभ किया गया। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि 6 फरवरी को शिवलिग की वार्षिक महोत्सव मनाया जाएगा जिसके तहत रुद्राभिषेक महायज्ञ किया जाएगा। साथ ही 7 फरवरी शाम को 12 घण्टे का अखण्ड कीर्तन का कार्यक्रम एवम 8 फरवरी महाशिवरात्रि को भंडारा, रुद्राभिषेक, शिव पार्वती विवाह का आयोजन किया जाएगा ।इसको लेकर सभी सदस्यों के द्वारा तैयारी पूर्ण कर लिया है। कलश यात्रा में उप सरपंच सूरज नायक, मूंगा लाल गुप्ता, आर के गुप्ता, रमेश जैन,महिपाल सिंह,जयपाल,शीशुपाल ,उमेश दास, नेम नारायण सिंह,श्रीमती मीना, अहिल्या मानिकपुरी,प्रमिला, टुबो दास,मुन्नी बाई,पार्वती बाई,सुमति बाई,रजनी नायक सहित भारी संख्या में श्रद्धालु गण  शामिल हुए।

 

नारायणपुर  शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व में 3 दिवसीय धार्मिक महोत्सव  के लिए कलश यात्रा निकाली गई।  भगवा वस्त्र धारण कर भारी संख्या में कन्याओं व महिलाओं ने कपरी  नदी कलश में जल भरकर बस्ती का भ्रम के बाद कलश यात्रा शिव मंदिर स्थल पहुंची। इस दौरान हर-हर महादेव और जय श्रीराम का उद्घोष किया गया। मंदिर स्थल पर आचार्यों की देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना की गई।   शिवरात्रि पूजन एवं रुद्र महायज्ञ में सुमित दाश, किशोर आचार्य के द्वारा सुख-समृद्धि और मानवता के कल्याण के लिए पावन आहुतियां दी जा जाएगी। विविध धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण भक्तिमय बन गया है। आयोजको  ने बताया कि आठ मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर पर जलाभिषेक,रुद्र महायज्ञ, कीर्तन भजन ओर आरती किया जाएगा। आयोजकों के द्वारा श्रद्धालओं से कार्यक्रम में सहभागिता का अनुरोध किया गयाहै।

whatsapp group
Related news