Updates
  1. महिलाओ को नरुआ गरुआ, घुरुआ से लखपति बनाने का झांसा देकर कांग्रेस के नेताओं ने भरी अपनी तिजोरी,जबकि भाजपा सीधे महिलाओं के खाते मे दे रही है पैसा - कृष्ण कुमार राय
  2. दुलदुला भाजपा मंडल अध्यक्ष के भांजा - भांजी को हॉस्पिटल देखने पहुंची विधायक गोमती साय : एक्सीडेंट उपरांत जिंदल हॉस्पिटल रायगढ़ में हो रहा है ईलाज
  3. चुनाव में अपने स्वतंत्र मताधिकार का उपयोग करने प्रशासन का अनोखा पहल,मतदाताओं को सादरी बोली में दिलाई गई शपथ
  4. नगर पंचायत अध्यक्ष रजनीश पाण्डेय ने थामा बीजेपी भी दामन
  5. स्वामी आत्मानंद स्कूल में विस क्षेत्र जशपुर -12 का कमिशनिंग कार्य हुआ संपन्न : प्रेक्षक की उपस्थिति में ईव्हीएम व वीवीपैट का किया गया कमिशनिंग
slider
slider

पत्थलगांव एसडीएम आर एल लाल ने घरजियाबथान धान खरीदी केन्द्र और सुरेशपुर के स्वास्थ्य केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण,ली स्वास्थ्य सुविधाओं की संपूर्ण जानकारी साथ ही राईस मिल संचालकों को धान उठाव में तेजी लाने के दिए सख्त निर्देश

news-details

पत्थलगांव : पत्थलगांव एसडीएम आर एल लाल ने पत्थलगांव विकास खंड के घरजियाबथान धान खरीदी केन्द्र और स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने धान खरीद केंद्र में धान खरीदी और धान उठाव की जानकारी ली साथ ही धीमी गति से उठाव पर नाराजगी जाहिर करते हुए राईस मिल संचालकों को कड़ी हिदायत देते हुए धान उठाव में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए हैं।

एसडीएम लाल ने सूरेशपुर के स्वास्थ्य केन्द्र का भी आकस्मिक निरीक्षण किया और लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।स्वास्थ्य केन्द्र घरजियाबथान में 2 जनवरी को 1 डिलीवरी हुई एसडीएम ने संस्थागत प्रसव की जानकारी लेकर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं साथ ही सुरेशपुर में दिव्यांग हितग्राहियों को राशनकार्ड बांटा गया और उनकी समस्याओं की भी जानकारी ली उन्होंने बताया की पाकरगांव का भी पूरी टीम के साथ निरीक्षण किया गया और लोगों को समझाइश भी दी गई है। 

whatsapp group
Related news