LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
01 Aug 2026
ब्रेकिंग
एमसीबी से उठेगी नशा मुक्ति की नई अलख: 2 अगस्त से शुरू होगा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे शुभारंभसिपेट कोरबा में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन शुरू, डीएमएफ से पात्र विद्यार्थियों को मिलेगी स्पॉन्सरशिप,129 दिन तक बिना अनुमति ड्यूटी से गायब आरक्षक सेवा से बर्खास्त, एसपी योगेश कुमार पटेल की अनुशासन पर बड़ी कार्रवाई,भटगांव अस्पताल का औचक निरीक्षण: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को परखा, कहा: मरीजों की सुविधा और इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं,महासमुन्द : महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी

एमसीबी से उठेगी नशा मुक्ति की नई अलख: 2 अगस्त से शुरू होगा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे शुभारंभ

एमसीबी से उठेगी नशा मुक्ति की नई अलख: 2 अगस्त से शुरू होगा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे शुभारंभ
एमसीबी से उठेगी नशा मुक्ति की नई अलख: 2 अगस्त से शुरू होगा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे शुभारंभ। फोटो: आज का दिन न्यूज़

मनेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय कार्यक्रम, युवाओं को दिलाई जाएगी नशामुक्ति की शपथ; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली करेंगे राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ,

मनेंद्रगढ़ | 31 जुलाई 2026।

मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति युवाओं को जागरूक कर स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण के उद्देश्य से एमसीबी जिले में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' संकल्प अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ 2 अगस्त 2026 (रविवार) को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय परिसर, मनेंद्रगढ़ में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल होंगे। उनके मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस अभियान में जिले के छात्र-छात्राएं, युवा, शिक्षक, प्राचार्य, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट एवं गाइड, माय भारत वालंटियर्स तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल होंगे।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी तथा नशे के खिलाफ जनजागरूकता का संदेश दिया जाएगा। यह आयोजन संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है।

अभियान का उद्देश्य युवाओं को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराना, उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर में लगभग 10 हजार स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर युवाओं को संबोधित करेंगे। उनके संबोधन के साथ ही 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' संकल्प अभियान का राष्ट्रीय स्तर पर औपचारिक शुभारंभ होगा।

यह अभियान 100 दिनों तक प्रत्येक रविवार संचालित किया जाएगा। इस दौरान नशे और मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा तथा युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण में भागीदार बनाया जाएगा।

जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिले के युवाओं, विद्यार्थियों और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर नशामुक्त भारत के संकल्प को मजबूत बनाने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार यह अभियान केवल नशे के खिलाफ जागरूकता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वस्थ जीवनशैली और राष्ट्र निर्माण की भावना को भी सुदृढ़ करेगा। अभियान के माध्यम से एमसीबी जिले में नशामुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जाएगी।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0