LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
03 Oct 2026
ब्रेकिंग

एमसीबी : सेवा संकल्प अभियान: खड़गवां में कल जुटेगा जिला प्रशासन, सजेंगे विभिन्न विभागों के स्टॉल

एमसीबी : सेवा संकल्प अभियान: खड़गवां में कल जुटेगा जिला प्रशासन, सजेंगे विभिन्न विभागों के स्टॉल
एमसीबी : सेवा संकल्प अभियान: खड़गवां में कल जुटेगा जिला प्रशासन, सजेंगे विभिन्न विभागों के स्टॉल। फोटो: आज का दिन न्यूज़

एमसीबी : सेवा संकल्प अभियान: खड़गवां में कल जुटेगा जिला प्रशासन, सजेंगे विभिन्न विभागों के स्टॉल

एमसीबी/03 अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर एमसीबी जिले में चलाए जा रहे गौरवशाली  'सेवा संकल्प अभियान  17 सितंबर से 17 अक्टूबर के तहत कल, 4 अक्टूबर 2026 को खड़गवां में जिला स्तरीय शिविर का आयोजन होने जा रहा है। जनपद पंचायत खड़गवां के मैदान में आयोजित होने वाले इस मेगा शिविर को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

शीर्ष अधिकारियों के कंधों पर कमान
कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार, खड़गवां के इस महत्वपूर्ण शिविर को पूरी तरह सफल और जनोपयोगी बनाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को सीधे मैदान में उतारा गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खड़गवां विजयेंद्र सिंह सारथी को इस पूरे शिविर का मुख्य प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, व्यवस्थाओं को धरातल पर सुदृढ़ करने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रूपेश बंजारे को सहायक प्रभारी अधिकारी की कमान सौंपी गई है

एक ही छत के नीचे होगा समस्याओं का त्वरित समाधान
इस जिला स्तरीय शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे ग्रामीणों के दरवाजे तक पहुंचाना है। शिविर में स्वास्थ्य, राजस्व, कृषि, महिला एवं बाल विकास, और विद्युत विभाग सहित तमाम विभागों के विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां न केवल शासकीय योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी, बल्कि ग्रामीणों के आवेदनों और समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा।

आकर्षण का केंद्र होगी सजावट और रंगोली
शिविर स्थल को भव्य रूप देने के लिए अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारियां बांटी गई हैं। मुख्य प्रवेश द्वार और पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाने का जिम्मा उद्यानिकी विभाग को मिला है, जबकि कार्यक्रम स्थल पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति को दर्शाती खूबसूरत रंगोली तैयार करने की जिम्मेदारी महिला एवं बाल विकास विभाग को सौंपी गई है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

प्रशासन की अपीलरू अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें
शिविर प्रभारी विजयेंद्र सिंह सारथी और सहायक प्रभारी रूपेश बंजारे ने खड़गवां क्षेत्र के सभी ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और जागरूक नागरिकों से अपील की है कि वे कल 4 अक्टूबर को अधिक से अधिक संख्या में जनपद पंचायत मैदान पहुंचें और इस जिला स्तरीय शिविर का पूरा लाभ उठाएं।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0