LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

एमसीबी: भारतीय वायु सेना में करियर का सुनहरा मौका, चिरमिरी कार्यशाला में युवाओं को मिली अग्निवीर वायु भर्ती की पूरी जानकारी

एमसीबी: भारतीय वायु सेना में करियर का सुनहरा मौका, चिरमिरी कार्यशाला में युवाओं को मिली अग्निवीर वायु भर्ती की पूरी जानकारी
एमसीबी: भारतीय वायु सेना में करियर का सुनहरा मौका, चिरमिरी कार्यशाला में युवाओं को मिली अग्निवीर वायु भर्ती की पूरी जानकारी। फोटो: आज का दिन न्यूज़

जिला रोजगार कार्यालय की पहल, एयर फोर्स अधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया, पात्रता, प्रशिक्षण और करियर अवसरों पर किया मार्गदर्शन

एमसीबी, 11 जुलाई 2026। युवाओं को भारतीय वायु सेना में करियर बनाने के लिए प्रेरित करने और अग्निवीर वायु भर्ती की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) द्वारा शासकीय पॉलिटेक्निक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) चिरमिरी में विशेष भर्ती कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में भारतीय वायु सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को भर्ती प्रक्रिया और करियर संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यशाला के दौरान भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को एयर फोर्स की गौरवशाली परंपरा, राष्ट्र सुरक्षा में उसकी भूमिका तथा अनुशासन, समर्पण और देशसेवा के मूल्यों से परिचित कराया। उन्होंने बताया कि भारतीय वायु सेना युवाओं को आधुनिक तकनीक के साथ कार्य करने, उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और सम्मानजनक करियर का अवसर प्रदान करती है।

अधिकारियों ने अग्निवीर वायु भर्ती सहित विभिन्न भर्ती योजनाओं की जानकारी देते हुए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक एवं चिकित्सीय मानक, लिखित परीक्षा, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण सहित चयन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को विस्तार से समझाया।

Advertisement
Ads3articlepage

विद्यार्थियों को गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषयों की बेहतर तैयारी करने, नियमित शारीरिक फिटनेस बनाए रखने तथा अनुशासित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी गई। साथ ही भर्ती से संबंधित जानकारी केवल भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत माध्यमों से ही प्राप्त करने की अपील की गई।

कार्यशाला में आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने भर्ती प्रक्रिया, प्रशिक्षण, वेतन, सेवा अवधि, पदोन्नति, उच्च शिक्षा और भविष्य की संभावनाओं से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने विस्तार से उत्तर दिया।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की कार्यशालाओं का उद्देश्य युवाओं को सही करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना, उन्हें रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ना तथा सशस्त्र सेनाओं में सेवा के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से विद्यार्थियों में भारतीय वायु सेना के प्रति उत्साह और जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0