LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

महासमुन्द : महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी

महासमुन्द : महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी
महासमुन्द : महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी। फोटो: आज का दिन न्यूज़

10 अगस्त तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति

महासमुन्द, 31 जुलाई 2026

महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना के तहत जिला बाल संरक्षण इकाई महासमुंद में परामर्शदाता, बाल कल्याण समिति में सहायक सह कम्प्यूटर ऑपरेटर तथा शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह महासमुंद में परामर्शदाता एवं सहायक सह रात्रि चौकीदार के विभिन्न संविदा रिक्त पदों के लिए 30 जून 2026 तक डाक के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

Advertisement
Ads3articlepage

जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास श्री टिक्वेन्द्र जटवार ने बताया कि प्राप्त आवेदनों का परीक्षण चयन समिति द्वारा किया गया है तथा पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी पात्र-अपात्र सूची का अवलोकन महिला एवं बाल विकास विभाग, महासमुंद के सूचना पटल तथा जिला महासमुन्द की वेबसाइट www.mahasamund.gov.in पर कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को पात्र-अपात्र सूची के संबंध में कोई दावा या आपत्ति प्रस्तुत करनी हो, तो वह 10 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर अथवा स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक के माध्यम से अपना दावा-आपत्ति कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला महासमुंद में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त होने वाले दावा-आपत्तियों पर चयन समिति द्वारा कोई विचार नहीं किया जाएगा।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0