LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

खड़गवां से मोर गांव मोर पानी अभियान का शुभारंभ, 2,000 पौधों के रोपण के साथ जल संरक्षण का लिया संकल्प

खड़गवां से मोर गांव मोर पानी अभियान का शुभारंभ, 2,000 पौधों के रोपण के साथ जल संरक्षण का लिया संकल्प
खड़गवां से मोर गांव मोर पानी अभियान का शुभारंभ, 2,000 पौधों के रोपण के साथ जल संरक्षण का लिया संकल्प। फोटो: आज का दिन न्यूज़

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया शुभारंभ, विकसित भारत जन सम्मेलन में आवास, तिलहन किट और हितग्राहियों को 50-50 हजार रुपये के चेक वितरित

चिरमिरी/एमसीबी, 11 जुलाई 2026। जनपद पंचायत खड़गवां के ग्राम बरदर स्थित बासापारा में 'मोर गांव मोर पानी' अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत लगभग 2,000 पौधों का सामूहिक वृक्षारोपण कर जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर आयोजित विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण जन सम्मेलन में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि 'मोर गांव मोर पानी' अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण की मजबूत नींव रखने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि अधिक वृक्ष लगने से भूजल स्तर में सुधार होगा, जिससे भविष्य में पेयजल स्रोतों और सिंचाई सुविधाओं को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के लिए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार कर तीन फसलों की खेती को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब परिवारों के पक्के घर के सपने को साकार किया जा रहा है और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान हुई हल्की बारिश का उल्लेख करते हुए मंत्री ने इसे प्रकृति का आशीर्वाद बताया, जिससे कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा।

ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी

Advertisement
Ads3articlepage

जन सम्मेलन में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण के तहत ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि 2 जुलाई से शुरू हुई रोजगार गारंटी व्यवस्था के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को 125 दिनों तक रोजगार उपलब्ध कराने तथा 300 रुपये प्रतिदिन की निर्धारित मजदूरी का प्रावधान किया गया है।

हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

कार्यक्रम में पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। कृषि विभाग ने किसानों को तिलहन किट वितरित की। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना और जनमन योजना के हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से आवास की चाबियां सौंपी गईं। पशुपालन विभाग की ओर से पांच हितग्राहियों को 50-50 हजार रुपये के स्वीकृति चेक भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य मंत्री ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प कराया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत खड़गवां के अध्यक्ष, जिला पंचायत के जनप्रतिनिधि, एमसीबी कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, भाजपा नेता अरुणोदय पांडे, धनंजय पांडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0