LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
20 Aug 2026
ब्रेकिंग

कोरिया के पहले एसपी अरुण देव गौतम के पुलिस महानिदेशक बनने के बाद पहली बार कोरिया आने पर पुलिस परिवार ने किया भव्य स्वागत,

कोरिया के पहले एसपी अरुण देव गौतम के पुलिस महानिदेशक बनने के बाद पहली बार कोरिया आने पर पुलिस परिवार ने किया भव्य स्वागत,
कोरिया के पहले एसपी अरुण देव गौतम के पुलिस महानिदेशक बनने के बाद पहली बार कोरिया आने पर पुलिस परिवार ने किया भव्य स्वागत, । फोटो: आज का दिन न्यूज़

बैकुंठपुर । छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम का रविवार को पुलिस महानिदेशक का पदभार ग्रहण करने के पश्चात कोरिया जिले में प्रथम आगमन हुआ।

उल्लेखनीय है कि श्री गौतम जिला कोरिया के प्रथम पुलिस अधीक्षक के रूप में भी अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। उनके आगमन पर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक झा, पुलिस अधीक्षक कोरिया रवि कुमार कुर्रे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. सुरेशा चौबे सहित जिले के पुलिस अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

भ्रमण के दौरान पुलिस महानिदेशक ने रक्षित केंद्र बैकुण्ठपुर के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा तथा पुलिसिंग से संबंधित विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की।

उन्होंने जिले में संचालित पुलिस कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा- निर्देश प्रदान किए तथा प्रभावी, उत्तरदायी एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

बैठक के दौरान पुलिस महानिदेशक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निष्पक्ष, संवेदनशील एवं जनहितैषी दृष्टिकोण के साथ कार्य करने, आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने तथा कानून- व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सतर्कता एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, सामुदायिक पुलिसिंग तथा आधुनिक तकनीक आधारित पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

भ्रमण के दौरान भारत सरकार के "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पुलिस लाइन परिसर में पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम एवं पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक झा द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
इसके पश्चात आयोजित सड़क सुरक्षा मितान सम्मेलन में पुलिस महानिदेशक ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी पालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सड़क सुरक्षा मितानों तथा राहवीर योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की समय पर सहायता कर मानव जीवन बचाने वाले 02 नागरिकों को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) किट बैग का वितरण भी किया गया।

पुलिस महानिदेशक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी पूंजी है । प्रत्येक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी को संवेदनशील, जवाबदेह एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग के माध्यम से इस विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करना चाहिए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कोरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, समस्त राजपत्रित अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), थाना एवं चौकी प्रभारी तथा जिले के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0