LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
31 Jul 2026
ब्रेकिंग

कोण्डागांव : सेवा सेतु से बेटे का निवास प्रमाण पत्र घर के पास ही हुआ तैयार

कोण्डागांव : सेवा सेतु से बेटे का निवास प्रमाण पत्र घर के पास ही हुआ तैयार
कोण्डागांव : सेवा सेतु से बेटे का निवास प्रमाण पत्र घर के पास ही हुआ तैयार। फोटो: आज का दिन न्यूज़

कोण्डागांव, 31 जुलाई 2026

शासन की डिजिटल पहल सेवा सेतु आम नागरिकों के लिए शासकीय सेवाओं को पहले से अधिक सरल, पारदर्शी और सुलभ बना रही है। इसी सुविधा का लाभ उठाते हुए कोण्डागांव के बंधापारा निवासी श्री रेखलाल साहू ने अपने पुत्र मयंक साहू का निवास प्रमाण पत्र बिना अनावश्यक भागदौड़ के सहजता से बनवा लिया।

श्री रेखलाल साहू ने बताया कि उनके बेटे मयंक के विद्यालय में प्रवेश एवं अन्य शासकीय कार्यों के लिए निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। पहले ऐसे दस्तावेज़ बनवाने के लिए कार्यालयों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और श्रम दोनों अधिक लगते थे। इसी दौरान रेखलाल साहू को सेवा सेतु पोर्टल की जानकारी मिली। उन्होंने निकट स्थित सेवा केंद्र में जाकर आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ ऑनलाइन आवेदन किया। ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया सरल और पारदर्शी रही। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद निर्धारित समय-सीमा में मयंक का निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। प्रमाण पत्र मिलने के बाद विद्यालय में आवश्यक औपचारिकताएं समय पर पूरी हो सकीं और अन्य शासकीय कार्यों में भी सुविधा मिली।
रेखलाल साहू ने बताया कि सेवा सेतु के कारण उन्हें न तो बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़े और न ही अनावश्यक समय व्यर्थ हुआ। यह व्यवस्था आम नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है, जिससे सरकारी सेवाएं अब लोगों के और अधिक करीब पहुंच गई हैं। अब सेवा सेतु ने दस्तावेज़ बनवाने की प्रक्रिया को आसान और भरोसेमंद बना दिया है। उन्होंने अन्य नागरिकों को भी इस डिजिटल सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करते हुए नागरिक हित में ऐसी जनहितकारी व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

क्रमांक -939/देवेन्द्र
सेवानिवृत्ति के दिन ही 04 शासकीय सेवकों को मिला पीपीओ एवं जीपीओ
कोण्डागांव, 31 जुलाई 2026/ जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान माह जुलाई में सेवानिवृत्त हुए 04 शासकीय कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) एवं ग्रेच्युटी भुगतान आदेश (जीपीओ) की प्रतियां प्रदान की गईं। कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पीपीओ एवं जीपीओ सौंपते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं।

जिला कोषालय द्वारा पेंशन प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करते हुए सेवानिवृत्ति के दिन ही संबंधित कर्मचारियों के पेंशन प्राधिकार आदेश जारी किए गए।
सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों में शिक्षा विभाग के प्रधानपाठक श्री जयचंद राणा, प्रधानपाठक श्री तिलूचंद चादव, व्याख्याता श्री कमलकांत पटेल तथा सहायक वर्ग-2 श्रीमती राजबाई ध्रुव शामिल हैं। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनके सेवाकाल की सराहना की और भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, जिला कोषालय अधिकारी श्री रजनीश पटेल, श्री निर्मल शार्दुल सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0