LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
25 Aug 2026
ब्रेकिंग

कलेक्टर संतन देवी जांगड़े का सख्त रुख: जनदर्शन केवल औपचारिकता नहीं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई,

कलेक्टर संतन देवी जांगड़े का सख्त रुख: जनदर्शन केवल औपचारिकता नहीं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई,
कलेक्टर संतन देवी जांगड़े का सख्त रुख: जनदर्शन केवल औपचारिकता नहीं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई, । फोटो: आज का दिन न्यूज़

जनदर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़, गंभीर शिकायतों पर जांच और त्वरित निराकरण के निर्देश,

मनेंद्रगढ़। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जनदर्शन में दूर-दराज से बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े ने आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जांच कर समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि “जनदर्शन केवल औपचारिकता नहीं है। प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को समय पर न्याय दिलाना सुनिश्चित करें। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने कहा कि जनदर्शन शासन और जनता के बीच सीधे संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गंभीर शिकायतों पर जांच के निर्देश

जनदर्शन में मनेन्द्रगढ़ निवासी रमाशंकर गुप्ता ने मुक्तिधाम की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार की शिकायत की। उन्होंने ऑर्डर शीट में एक ही तारीख पर अलग-अलग आदेश दर्ज होने का उल्लेख करते हुए जांच की मांग की, जिस पर कलेक्टर ने नियमानुसार जांच के निर्देश दिए।

अरविंद वैश्य ने सोलर सिस्टम से जुड़े मामले में बिलासपुर के वेंडर सोलार विंग्स एवं सोलर एनर्जी सॉल्यूशन पर धोखाधड़ी और राशि हड़पने का आरोप लगाया। वहीं बुंदेली निवासी बंधू सिंह ने बिना खाद लिए उनके बैंक खाते में खाद ऋण दर्ज होने की शिकायत की। दोनों मामलों में जांच के निर्देश दिए गए।

नागपुर निवासी शिव भजन ने हल्का पटवारी पर भूमि का गलत सीमांकन करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। ग्राम घुटरा के ग्रामीणों ने विद्युत कर्मचारी सुनील साहू पर बिजली संबंधी समस्याओं का निराकरण नहीं करने और उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार करने की शिकायत की। दोनों मामलों में कलेक्टर ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

कई अन्य मामलों पर भी कार्रवाई के निर्देश

जनदर्शन में भलौर ग्राम पंचायत में बिना एनओसी निर्माणाधीन राइस मिल पर रोक लगाने, लालपुर में अत्यधिक बिजली बिल में सुधार तथा केल्हारी, लोहरी और मोहारी के ग्रामीणों ने वन अधिकार पट्टा दिलाने की मांग की। भलौर निवासी कृष्ण कुमार ने छलपूर्वक बनाए गए पट्टे को निरस्त करने का आवेदन दिया।

विकास कार्यों से जुड़े मामलों में खड़गवां जिला पंचायत सदस्य ने शासकीय भूमि पर वृक्षारोपण और ग्राम पंचायत सैन्दा के मुख्य मार्ग से स्कूल तक 780 मीटर मुरूम सड़क निर्माण की स्वीकृति मांगी। वहीं बुंदेली सरपंच हेमा ने शासकीय स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण की बकाया राशि जारी करने का आवेदन दिया।

तत्काल निराकरण योग्य मामलों को मौके पर सुलझाने के निर्देश

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मामलों का निराकरण तत्काल संभव है, उन्हें मौके पर ही सुलझाया जाए और कार्रवाई की जानकारी आवेदकों को उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने सभी विभागों को जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग, प्रकरणवार कार्रवाई और निराकरण रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जनदर्शन में आने वाला प्रत्येक आवेदन नागरिक की उम्मीद और विश्वास से जुड़ा होता है, इसलिए अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए पात्र लोगों को शासन की सेवाओं और योजनाओं का लाभ समय पर दिलाना सुनिश्चित करें।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0