LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

चिरमिरी में पहली बार संभाग स्तरीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता, 94 खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर; मोहम्मद हसनैन अली बने चैंपियन

चिरमिरी में पहली बार संभाग स्तरीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता, 94 खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर; मोहम्मद हसनैन अली बने चैंपियन
चिरमिरी में पहली बार संभाग स्तरीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता, 94 खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर; मोहम्मद हसनैन अली बने चैंपियन। फोटो: आज का दिन न्यूज़

7 राउंड के रोमांचक मुकाबलों में संभागभर के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन का मार्ग हुआ प्रशस्त

चिरमिरी। एमसीबी जिले के चिरमिरी में पहली बार संभाग स्तरीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता-2026 का भव्य आयोजन हल्दीबाड़ी स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। चिरमिरी शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों से आए 94 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी रणनीतिक सोच, कौशल और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र में शतरंज खेल को बढ़ावा देना और नई प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना था।

महिला, पुरुष और विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों की भागीदारी से पूरे दिन आयोजन स्थल पर रोमांचक मुकाबलों का माहौल बना रहा। कुल 7 राउंड के मुकाबलों के बाद मोहम्मद हसनैन अली ने प्रथम, श्रेयांश मिश्रा ने द्वितीय, श्रेया शिल्पी ने तृतीय, राजेश कुमार मिश्रा ने चतुर्थ तथा अरुण सिंह ने पांचवां स्थान हासिल किया।

आयोजन समिति ने बताया कि चिरमिरी में पहली बार अंतरराष्ट्रीय शतरंज नियमों के अनुरूप, विशेषज्ञ आर्बिटरों की देखरेख और छत्तीसगढ़ शतरंज संघ के मार्गदर्शन में इस स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की गई। खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने आयोजन की सराहना की। आयोजकों का मानना है कि इस सफल आयोजन से भविष्य में चिरमिरी में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिताओं के आयोजन का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

शुभारंभ और समापन समारोह में जुटे गणमान्य अतिथि

प्रतियोगिता का शुभारंभ माँ सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुआ। उद्घाटन समारोह में प्रो. भागवत प्रसाद दुबे मुख्य अतिथि तथा रिजनल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.के. बिराजी अध्यक्ष रहे। विशिष्ट अतिथियों में थाना प्रभारी विजय सिंह, डॉ. सुमित, सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं के.बी. पटेल ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रशासक डी.के. उपाध्याय, हल्दीबाड़ी हाई स्कूल के प्राचार्य चंदन दत्ता, इंटक अध्यक्ष अब्दुल सलीम, नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष गायत्री बिरहा तथा चिरमिरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवांश जैन सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।Example Image

Advertisement
Ads3articlepage

समापन समारोह में महापौर रामनरेश राय मुख्य अतिथि तथा चिरमिरी शतरंज संघ के अध्यक्ष के. डोमरू रेड्डी अध्यक्ष रहे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शतरंज संघ के सह सचिव सरोज कुमार वैष्णव, डी.के. उपाध्याय, डॉ. सुमित, सुभाष कश्यप, अब्दुल सलीम, सुजीत जायसवाल, वैभव तिवारी, आर्बिटर पी.के. मंडल, गायत्री बिरहा, राजकुमार केशरवानी, हाफिज मेमन, केवल सिंह, जगदीश सेठी, गणेश ठाकुर और मनीष खटिक सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन

देर शाम आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में चिरमिरी शतरंज संघ के अध्यक्ष के. डोमरू रेड्डी ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि रामनरेश राय, डी.के. उपाध्याय तथा सरोज कुमार वैष्णव ने सफल आयोजन के लिए चिरमिरी शतरंज संघ को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन क्षेत्र के खिलाड़ियों को बड़ा मंच देने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर प्रदान करेंगे।

आयोजन की सफलता में चिरमिरी शतरंज संघ के अध्यक्ष के. डोमरू रेड्डी, सचिव बी. मनियन, संघ के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों तथा सहयोगी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने विश्वास जताया कि ऐसे आयोजन युवाओं में बौद्धिक खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने और क्षेत्र से राष्ट्रीय स्तर के शतरंज खिलाड़ी तैयार करने में मील का पत्थर साबित होंगे।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0