LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
08 Sep 2026
ब्रेकिंग

बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निराकरण पर जोर,

बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निराकरण पर जोर,
बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निराकरण पर जोर,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

विद्युत उपभोक्ताओं को अधिकार, सेवाओं और शिकायत निवारण व्यवस्था की दी जानकारी

मनेंद्रगढ़ । विद्युत उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों, उपलब्ध सेवाओं तथा शिकायत निवारण व्यवस्था के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम द्वारा 19 अगस्त 2026 को ईई संचार-संधारण संभाग मनेन्द्रगढ़ के कार्यालय में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में फोरम के अध्यक्ष डी. के. सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यशाला में मनेन्द्रगढ़ संचार- संधारण संभाग के कार्यपालन अभियंता एस. के. खाखा सहित सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं विद्युत उपभोक्ता उपस्थित रहे।

समस्या का समय पर निराकरण नहीं होने पर फोरम में शिकायत

फोरम के अध्यक्ष डी. के. सैनी ने उपभोक्ताओं को शिकायत निवारण की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि बिजली बिल में त्रुटि, मीटर रीडिंग में गड़बड़ी, विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्या तथा अन्य विद्युत सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का विभागीय स्तर पर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण नहीं होने पर उपभोक्ता विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि फोरम द्वारा शिकायतों की सुनवाई कर नियमानुसार उनका निराकरण किया जाता है। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी एवं निर्धारित प्रक्रिया उपलब्ध कराना है।

*सेवाओं की समय-सीमा की दी जानकारी*

कार्यशाला में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित स्टैंडर्ड ऑफ परफॉर्मेंस ( Standard of Performance ) के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न विद्युत सेवाओं के लिए निर्धारित समय- सीमा तथा उपभोक्ताओं को उपलब्ध अधिकारों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
कार्यशाला में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध एवं त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्युत सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के साथ उपभोक्ताओं का विश्वास भी मजबूत हो।
कार्यशाला में सहायक अभियंता गुलाब कुमार गबेल, चन्द्रशेखर जगनायक एवं सुखलाल बघेल तथा वितरण एवं जोन के कनिष्ठ अभियंता श्रवण कुमार, सुश्री मनुप्रिया, मुकेश मरावी, अभिलाष एवं गणेश जायसवाल सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं सम्मानित विद्युत उपभोक्ता उपस्थित रहे।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0