LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
08 Sep 2026
ब्रेकिंग

दिवंगत आरक्षक रामधन कुम्भज के परिवार को मिला 10 लाख रुपए का संबल,

दिवंगत आरक्षक रामधन कुम्भज के परिवार को मिला 10 लाख रुपए का संबल,
दिवंगत आरक्षक रामधन कुम्भज के परिवार को मिला 10 लाख रुपए का संबल,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

पुलिस सैलरी पैकेज के तहत एसपी रत्ना सिंह ने पत्नी रेणुका कुम्भज को सौंपा चेक,

मनेंद्रगढ़। रक्षित केंद्र मनेंद्रगढ़ में पदस्थ रहे दिवंगत आरक्षक रामधन कुम्भज के परिवार को पुलिस विभाग ने आर्थिक संबल प्रदान किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह ने दिवंगत आरक्षक की धर्मपत्नी श्रीमती रेणुका कुम्भज को पुलिस सैलरी पैकेज (PSP) के तहत 10 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा।

आरक्षक रामधन कुम्भज ने मनेंद्रगढ़ पुलिस लाइन में निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ सेवाएं दी थीं। उनका 28 अप्रैल 2026 को असमय निधन हो गया था। उनके निधन से पुलिस विभाग और परिवार में शोक की स्थिति बनी थी।

दिवंगत आरक्षक के परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए पुलिस विभाग ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI), सिटी ब्रांच मनेंद्रगढ़ के माध्यम से पुलिस सैलरी पैकेज के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता की प्रक्रिया पूरी कराई। प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद एसपी रत्ना सिंह ने सहायता राशि का चेक उनकी पत्नी को सौंपा।

इस अवसर पर एसपी ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए विभाग की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग अपने कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवारों के सुख-दुख में भी मजबूती से खड़ा है।

सहायता राशि की प्रक्रिया समय पर पूरी कराने में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मुख्य लिपिक पंकज नेमा सहित कार्यालयीन स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के समन्वित प्रयास से पुलिस सैलरी पैकेज की राशि समय पर परिवार तक पहुंचाई जा सकी।

पुलिस प्रशासन के अनुसार, संकट की घड़ी में दिवंगत कर्मचारी के परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना विभाग की संवेदनशीलता और अपने कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के प्रति जिम्मेदारी को दर्शाता है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0