LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
10 Oct 2026
ब्रेकिंग

छूटे हुए मतदाताओं और 17+ आयु वर्ग के युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने विशेष अभियान, मनेंद्रगढ़ और चिरमिरी में बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

छूटे हुए मतदाताओं और 17+ आयु वर्ग के युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने विशेष अभियान, मनेंद्रगढ़ और चिरमिरी में बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण
छूटे हुए मतदाताओं और 17+ आयु वर्ग के युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने विशेष अभियान, मनेंद्रगढ़ और चिरमिरी में बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण। फोटो: आज का दिन न्यूज़

मनेंद्रगढ़ ।

मतदाता सूची को अधिक समावेशी एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से छूटे हुए पात्र मतदाताओं तथा 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मनेंद्रगढ़ एवं चिरमिरी में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रशिक्षण के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया तथा अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।

मनेंद्रगढ़ में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, मनेंद्रगढ़ एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, मनेंद्रगढ़ की उपस्थिति में तहसील मनेंद्रगढ़ के बीएलओ का प्रशिक्षण संपन्न कराया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर टी. विजय गोपाल राव ने बीएलओ को विशेष अभियान के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की जानकारी देते हुए आवश्यक प्रक्रिया एवं दिशा-निर्देशों से अवगत कराया।

प्रशिक्षण में छूटे हुए पात्र मतदाताओं की पहचान करने, संबंधित नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करने तथा निर्धारित नियमों के अनुरूप पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कराने पर जोर दिया गया। साथ ही 17 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं को मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता बताई गई, ताकि पात्रता प्राप्त होने पर वे नियमानुसार मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकें।

इसी क्रम में चिरमिरी में आयोजित बीएलओ प्रशिक्षण बैठक में मास्टर ट्रेनर चंदन दत्ता ने सभी बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अभियान के दौरान अपने-अपने मतदान क्षेत्रों में सक्रियता से कार्य करने तथा पात्र नागरिकों तक मतदाता पंजीकरण संबंधी जानकारी पहुंचाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0