LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
08 Sep 2026
ब्रेकिंग

छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों की जानकारी अब ऑनलाइन, हर माह दर्ज होगी उपस्थिति,

छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों की जानकारी अब ऑनलाइन, हर माह दर्ज होगी उपस्थिति,
छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों की जानकारी अब ऑनलाइन, हर माह दर्ज होगी उपस्थिति,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

मनेंद्रगढ़ । छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग द्वारा संचालित आश्रम- छात्रावासों की व्यवस्था में पारदर्शिता और बेहतर निगरानी की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।   

जिले के विभिन्न आश्रम- छात्रावासों में निवासरत 

छात्र-छात्राओं का पंजीयन विभाग द्वारा संचालित छात्रावास-आश्रम प्रबंधन प्रणाली पोर्टल पर किया गया है।

पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से पोर्टल में पंजीकृत सभी छात्र- छात्राओं की जानकारी अब पोर्टल के होम पेज पर प्रदर्शित की जाएगी। इससे छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों की जानकारी आमजन के लिए भी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।

विद्यार्थियों की जानकारी देखने के लिए  

inhmstribal.cg.nic.in

पोर्टल पर जाकर “विद्यार्थी उपस्थिति रिपोर्ट” मेनू पर क्लिक किया जा सकता है। पोर्टल पर जिले की शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं विशिष्ट संस्थाओं सहित विभिन्न संस्थाओं में प्रवेशित छात्र-छात्राओं की जानकारी उपलब्ध रहेगी। साथ ही प्रत्येक माह की उपस्थिति भी अगले माह की 10 तारीख तक पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी।

इसके अलावा पोर्टल पर शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के अंतर्गत लाभान्वित छात्र-छात्राओं की जानकारी भी “नया क्या है” टैब के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

यह व्यवस्था छात्रावासों में विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं संस्थागत जानकारी को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के साथ- साथ पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर निगरानी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0