LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Sep 2026
ब्रेकिंग

सिपेट कोरबा में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन शुरू, डीएमएफ से पात्र विद्यार्थियों को मिलेगी स्पॉन्सरशिप,

सिपेट कोरबा में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन शुरू, डीएमएफ से पात्र विद्यार्थियों को मिलेगी स्पॉन्सरशिप,
सिपेट कोरबा में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन शुरू, डीएमएफ से पात्र विद्यार्थियों को मिलेगी स्पॉन्सरशिप,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

10वीं पास छात्र-छात्राओं के लिए सुनहरा अवसर, आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त; प्लास्टिक टेक्नोलॉजी और मोल्ड टेक्नोलॉजी में मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण,

नदीम खान, सूरजपुर | 31 जुलाई 2026।

सूरजपुर जिले के तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारत सरकार के अधीन केन्द्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), कोरबा ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न दीर्घकालीन डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पात्र छात्र-छात्राओं को जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) अथवा अन्य उपयुक्त योजनाओं के माध्यम से प्रायोजित करने का निर्णय लिया है।

सिपेट कोरबा में डिप्लोमा इन प्लास्टिक मोल्ड टेक्नोलॉजी (DPMT) एवं डिप्लोमा इन प्लास्टिक टेक्नोलॉजी (DPT) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। दोनों पाठ्यक्रम एआईसीटीई (AICTE) से मान्यता प्राप्त हैं और इनमें प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है।

जिला प्रशासन ने बताया कि सूरजपुर जिले के पात्र विद्यार्थियों को डीएमएफ मद अथवा अन्य योजनाओं के तहत स्पॉन्सरशिप उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राएं भी गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर सकें। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

कोर्स पूरा करने के बाद विद्यार्थियों के लिए ऑटोमोबाइल, प्लास्टिक उत्पाद निर्माण, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल डिवाइस निर्माण सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। सिपेट के इन व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का उद्देश्य उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षित तकनीकी मानव संसाधन तैयार करना है।

इच्छुक छात्र-छात्राएं अपने आवेदन जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज, शासकीय आईटीआई सूरजपुर के समीप, पतरापारा, ग्राम पंचायत पर्री, जिला सूरजपुर में कार्यालयीन समय के दौरान जमा कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए 7299668110, 9981225879 एवं 7815300001 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा अभ्यर्थी ई-मेल: korba@cipet.gov.inkorba@cipet.gov.in अथवा सिपेट की आधिकारिक वेबसाइट पर भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0