दशकों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, साढ़े 5 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का अकेले कोरिया कॉलरी को सौगात, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी ने भूमिपूजन कर की शुरुआत,,,
चिरमिरी। कोरिया कालरी क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही बहुप्रतीक्षित मांग भूमिपूजन के बाद पूरी हो गई। सिद्धबाबा मंदिर तक जाने वाली सड़क निर्माण कार्य सहित क्षेत्र में कुल 5 करोड़ 51 लाख 9 हजार रुपये के सौंदर्यीकरण विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन चिरमिरी के कोरिया कालरी में किया गया, जहां महापौर राम नरेश राय, सभापति संतोष सिंह, एमआईसी सदस्य, वार्ड पार्षद सहित बड़ी संख्या भाजपा नेता स्थानीय लोग, श्रद्धालु और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि वर्षों से मंदिर तक जाने वाली सड़क खराब होने के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में हालत और भी खराब हो जाती थी और इसको लेकर लगातार मांग उठाई जा रही थी।
इस भूमिपूजन के साथ ही सिद्धबाबा मंदिर मार्ग के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसके अलावा कोरिया कालरी क्षेत्र में अन्य विकास कार्य भी स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें कोरिया कालरी शाखा उद्यान का सौंदर्यीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल है।
उद्बोधन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि आज कोरिया कालरी के लिए बहुत बड़ा दिन है। मै बताना चाहता हूं कि मैं जहां भी जाता था वहां बोला जाता था रोड बनाओ, आप की बात पूरी होने में थोड़ा समय जरूर लगा, लेकिन ये सरकारी व्यवस्थाएं है। नगर उत्थान योजना के तहत इसे पूरा किया जाएगा और आज इसी का भूमिपूजन हुआ।
दूसरा शाखा शिव मंदिर को लेकर भी विभिन्न मांग थी । उसे देखते हुए लगभग 3.5 करोड़ रुपए से कई काम होगे जो भव्य होगा। आप लोग बड़ी संख्या में देर होने के बाद भी पहुंचे । ये आपके दशकों की बहुप्रतीक्षित मांग के सपने के पूरा होने का प्रमाण है।
श्री जायसवाल ने आगे कहा कि आप लोगों की मांग थी कि कोरिया कालरी को मुख्यधारा से जोड़ा जाये और मैं लगातार प्रयास कर रहा हूं। अस्पताल की समस्या अब दूर हो चुकी है और पानी के लिए भी प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है, जिसके बाद हर घर में नल कनेक्शन होगा । और तब यह समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी।
बिजली ट्रांसफार्मर के लिए कोरियावासी काफी जूझे है, लेकिन प्रथम चरण में जो राशि हमे मिली है उसका उपयोग गेल्हापानी, कोरिया में होगा। उन्होंने आगे कहा कि मैने कहा है महापौर जी से कि आप वार्डों में जाए और छोटी मोटी समस्याओं को देखे और उसका निदान करे।
उन्होंने जिला अस्पताल के संबंध में भी विस्तृत जानकारी कोरियावासियों से साझा की। उन्होंने साजा पहाड़ सड़क का भी जिक्र करते हुए कहा कि सबका साथ , सबका विकास होगा।
स्थानीय लोगों ने कहा कि यह विकास कार्य क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और लंबे समय से लोग इसका इंतजार कर रहे थे। खासकर सिद्धबाबा मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को अब आने वाले समय में बड़ी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए आने वाले समय में और भी योजनाएं लाई जाएंगी, ताकि कोरिया कालरी में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा सके।
Aaj ka din 












