चैत्र रामनवमी पर श्रीबजरंग सेना ने बुधवार को चिरमिरी में निकाली भव्य शोभायात्रा ,,,

चैत्र रामनवमी पर श्रीबजरंग सेना ने बुधवार को चिरमिरी में निकाली भव्य शोभायात्रा ,,,

हजारों की संख्या में शामिल हुए श्रीबजरंग सेना के सदस्य, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी हुए शामिल..

चिरमिरी । श्री बजरंग सेना ने चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर एमसीबी जिले के सबसे बड़े शहर चिरमिरी में हजारों की संख्या में भव्य श्री राम जी की शोभायात्रा निकाली । यह शोभायात्रा चिरमिरी क्षेत्र के छोटा बाजार से निकलकर बड़ा बाजार, हल्दीबाड़ी, पोड़ी, कोरिया कॉलरी, गेल्हापानी,

डोमनहिल, एकता नगर होते हुए गोदारीपारा हनुमान मंदिर में पहुंचकर समापन हुआ।

     इस शोभायात्रा में पूरे भक्ति मय माहौल में स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ संगीत में वातावरण में करीब 25 किलोमीटर शोभायात्रा निकाली गई । यह शोभायात्रा दोपहर 12:00 बजे से निकाली गई और शाम 7:00 बजे इसका समापन किया गया।   

         शोभायात्रा में छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी शामिल हुए और श्री बजरंग सेना के सभी साथियों का हौसला बढ़ाया । इस शोभायात्रा में नारी शक्ति का विशेष सहभागिता रहा ।

     आपको बता दे कि चैत्र नवरात्रि के अवसर पर करीब 10 वर्षों से श्रीबजरंग सेना अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ यह ऐतिहासिक और भव्य शोभायात्रा का आयोजन करता रहा है ।