LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

रैली के दौरान हिंसा में 16 पुलिस जवान घायल, पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल,

रैली के दौरान हिंसा में 16 पुलिस जवान घायल, पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल,
रैली के दौरान हिंसा में 16 पुलिस जवान घायल, पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

पत्थर और बोतल फेंके जाने से बिगड़ी स्थिति, एक महिला आरक्षक समेत 16 जवान घायल; दो की हालत गंभीर, बेहतर उपचार के निर्देश,

रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित एक रैली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल पर पत्थर और बोतलें फेंके जाने से 16 पुलिस जवान घायल हो गए। घायलों में एक महिला आरक्षक भी शामिल हैं, जबकि दो पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला अस्पताल पहुंचे और भर्ती जवानों का हालचाल जानकर चिकित्सकों से उनके उपचार की जानकारी ली।

पुलिस के अनुसार, रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग की गई थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने अचानक पत्थर और बोतलें फेंकना शुरू कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई और ड्यूटी पर तैनात कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।Example Image

पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने अस्पताल में भर्ती जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और चिकित्सकों को सभी घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

Advertisement
Ads3articlepage

घायल जवान कलेश्वर वर्मा ने बताया कि बैरिकेडिंग के दौरान भीड़ में फंस जाने से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके बाद तत्काल अस्पताल लाया गया। वहीं प्रशिक्षु उप निरीक्षक (पीएसआई) देवराज सिंह के सिर पर बोतल लगने से गंभीर चोट आई, जिनका उपचार चिकित्सकीय निगरानी में जारी है।

अन्य घायल आरक्षकों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस दौरान पुलिस उपायुक्त (मध्य) तारकेश्वर पटेल, एसीपी नीलेश द्विवेदी, टीआई राजेश मरई सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अस्पताल में मौजूद रहे।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0