LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर, मुख्यमंत्री साय बोले— MSME को मिलेगा नया संबल, निवेश और रोजगार को मिलेगी रफ्तार,

रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर, मुख्यमंत्री साय बोले— MSME को मिलेगा नया संबल, निवेश और रोजगार को मिलेगी रफ्तार,
रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर, मुख्यमंत्री साय बोले— MSME को मिलेगा नया संबल, निवेश और रोजगार को मिलेगी रफ्तार,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, सितंबर में होने वाले राष्ट्रीय औद्योगिक मेले की तैयारियों पर हुई चर्चा,

रायपुर, 22 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से बुधवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने 18, 19 और 20 सितंबर 2026 को रायपुर में आयोजित होने वाले 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर (IIF) की तैयारियों, उद्देश्यों और आयोजन की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे राष्ट्रीय स्तर के औद्योगिक आयोजन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र को नई ऊर्जा प्रदान करने के साथ निवेश, नवाचार और रोजगार सृजन को गति देते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने, प्रक्रियाओं को सरल बनाने और उद्यमियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

MSME को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि लघु उद्योग भारती देश के लघु उद्यमियों का सबसे बड़ा संगठन है, जो एमएसएमई क्षेत्र को मजबूत बनाने और उद्योगों के बीच बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) सहयोग को बढ़ावा देने का कार्य कर रहा है।

Advertisement
Ads3articlepage

रायपुर में आयोजित होने वाला 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर देशभर के उद्यमियों, निवेशकों, उद्योग विशेषज्ञों और तकनीकी संस्थानों को एक साझा मंच उपलब्ध कराएगा। इस आयोजन में आधुनिक तकनीक, निवेश, विपणन, व्यापार विस्तार और औद्योगिक सहयोग के नए अवसरों पर विशेष फोकस रहेगा।

छत्तीसगढ़ के उद्योगों को मिलेगी नई पहचान

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ के एमएसएमई क्षेत्र को नई दिशा देगा और स्थानीय उद्यमियों को राष्ट्रीय बाजार से जुड़ने, नई तकनीकों को अपनाने तथा व्यापार विस्तार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि रायपुर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजित होने वाला यह औद्योगिक समागम राज्य के औद्योगिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र गुप्त, संयुक्त महासचिव नरेश पारख, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समीर, प्रांत अध्यक्ष सी. पी. दुबे, पुरुषोत्तम पटेल, अनिल बाकलीवाल, तूलिका पांडे और प्रांजल सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0