LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
03 Sep 2026
ब्रेकिंग

उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला किसान मोर्चा एमसीबी सम्मानित,

उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला किसान मोर्चा एमसीबी सम्मानित,
उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला किसान मोर्चा एमसीबी सम्मानित,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रशस्ति पत्र व शील्ड से मिला सम्मान, प्रदेश संगठन के कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन की हुई सराहना,

मनेन्द्रगढ़ । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में जिला किसान मोर्चा मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी- भरतपुर को प्रदेश संगठन द्वारा सौंपे गए कार्यों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।   

31 अगस्त 2026 को आयोजित बैठक में जिला किसान मोर्चा एमसीबी को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष आलोक चंद्र ठाकुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के हाथों जिला किसान मोर्चा मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी- भरतपुर को प्रदान किया गया। 

प्रदेश संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों को प्रभावी ढंग से पूरा करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिला इकाई को यह सम्मान प्राप्त हुआ।

पदाधिकारियों की मेहनत का परिणाम

जिला किसान मोर्चा को मिले इस सम्मान को संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया गया है। किसान मोर्चा के जिला एवं मंडल पदाधिकारियों, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों तथा भाजपा के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों एवं दायित्वों को गंभीरता से निभाते हुए अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की।

इस उपलब्धि पर भाजपा किसान मोर्चा एमसीबी के जिलाध्यक्ष राम प्रताप गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे संगठन की सामूहिक मेहनत और समर्पण का परिणाम है।   

उन्होंने जिला किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों एवं समस्त भाजपा पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प

राम प्रताप गुप्ता ने कहा कि संगठन के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा एमसीबी निरंतर नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केसरवानी एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित एवं संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

जिला किसान मोर्चा एमसीबी को प्रदेश स्तर पर मिला यह सम्मान जिले में संगठन की सक्रियता और प्रदेश संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों के प्रभावी निर्वहन को दर्शाता है। सम्मान मिलने से किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0