LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
17 Jul 2026
ब्रेकिंग

नालंदा परिसर निर्माण में भूमि विवाद का शीघ्र हो समाधान, सीमांकन कर निर्माण कार्य रखे जारी – राहुल भाई पटेल,

नालंदा परिसर निर्माण में भूमि विवाद का शीघ्र हो समाधान, सीमांकन कर निर्माण कार्य रखे जारी – राहुल भाई पटेल,
नालंदा परिसर निर्माण में भूमि विवाद का शीघ्र हो समाधान, सीमांकन कर निर्माण कार्य रखे जारी – राहुल भाई पटेल,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

चिरमिरी। नगर पालिक निगम चिरमिरी के वार्ड क्रमांक 34 के पार्षद राहुल भाई पटेल ने निर्माणाधीन नालंदा परिसर की भूमि को लेकर उत्पन्न विवाद के शीघ्र निराकरण की मांग करते हुए जिला दण्डाधिकारी (कलेक्टर), एमसीबी को पत्र सौंपकर भूमि का सीमांकन कराने एवं निर्माण कार्य पुनः प्रारंभ कराने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया है कि एसईसीएल, चिरमिरी ओपन कास्ट माइंस द्वारा खसरा क्रमांक 46/3 की भूमि पर निर्माण कार्य रोकने संबंधी पत्र जारी किया गया है। वहीं शासकीय लाहिड़ी महाविद्यालय, चिरमिरी द्वारा उक्त भूमि अपने पट्टे एवं कब्जे में होना बताते हुए नगर पालिक निगम को अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) प्रदान किया गया था, जिसके आधार पर नालंदा परिसर का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया।

राहुल भाई पटेल ने कहा कि दोनों विभागों के अलग- अलग दावों के कारण भूमि विवाद की स्थिति निर्मित हो गई है। यदि समय रहते इसका समाधान नहीं किया गया तो नगर पालिक निगम द्वारा वर्षों पहले प्रारंभ किए गए मंगल भवन की तरह नालंदा परिसर का निर्माण भी अधूरा रह सकता है, जिससे चिरमिरी क्षेत्र के छात्र- छात्राओं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हजारों युवाओं को नुकसान होगा।

उन्होंने जिला दण्डाधिकारी (कलेक्टर), एमसीबी से मांग की है कि राजस्व विभाग, एसईसीएल, नगर पालिक निगम तथा शासकीय लाहिड़ी महाविद्यालय के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि का सीमांकन कराया जाए तथा वास्तविक स्थिति स्पष्ट कर विवाद का शीघ्र निराकरण किया जाए, ताकि नालंदा परिसर का निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के जारी रह सके।

राहुल भाई पटेल ने कहा कि नालंदा परिसर केवल एक भवन नहीं, बल्कि चिरमिरी के विद्यार्थियों और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। जनहित एवं शिक्षा के हित में इस महत्वपूर्ण परियोजना को किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होने दिया जाना चाहिए।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0