LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

आज होगा अंतर जिला विधायक कप डे-नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता का महामुकाबला, चिरमिरी में भव्य समापन समारोह,

आज होगा अंतर जिला विधायक कप डे-नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता का महामुकाबला, चिरमिरी में भव्य समापन समारोह,
आज होगा अंतर जिला विधायक कप डे-नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता का महामुकाबला, चिरमिरी में भव्य समापन समारोह,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

अमरकुंज क्रीड़ा स्थल डोमनहिल में शाम 5 बजे फाइनल मैच, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे विजेताओं को सम्मानित,

चिरमिरी। चिरमिरी के अमरकुंज क्रीड़ा स्थल, डोमनहिल में आयोजित अंतर जिला विधायक कप डे-नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला और भव्य समापन समारोह शनिवार, 25 जुलाई को शाम 5 बजे आयोजित होगा। फाइनल मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता चिरमिरी के महापौर रामनरेश राय करेंगे।

समारोह में जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती चंपादेवी पावले, नगर निगम सभापति संतोष सिंह, एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक बसंत विजय सिंधुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनकर, एसईसीएल कुरासिया के उप क्षेत्रीय प्रबंधक मयंक कुमार, विधायक प्रतिनिधि राजू नायक, पूर्व महापौर डमरू बहरा, जिला फुटबॉल संघ एमसीबी के कार्यवाहक सचिव कंचन पाल तथा पार्षद संजीत सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Advertisement
Ads3articlepage

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया है। फाइनल मुकाबले के बाद विजेता एवं उपविजेता टीमों के साथ उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में फाइनल मुकाबला देखने पहुंचने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और स्वस्थ समाज के निर्माण का सशक्त माध्यम हैं तथा ऐसी प्रतियोगिताएं नई खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं।

आयोजकों ने सभी खेल प्रेमियों, युवाओं और नागरिकों से अपील की है कि वे 25 जुलाई, शाम 5 बजे अमरकुंज क्रीड़ा स्थल, डोमनहिल पहुंचकर फाइनल मुकाबले और समापन समारोह के साक्षी बनें।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0