गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने एमसीबी की नई कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगडे का स्वागत कर उन्हें सौंपा विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन ,       

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने एमसीबी की नई कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगडे का स्वागत कर उन्हें सौंपा विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन ,        

चिरमिरी । एमसीबी की नई कलेक्टर सुश्री संतान देवी जांगडे का पुष्प गुच्छ देकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ओर से जिला महासचिव व पूर्व विधान सभा प्रत्याशी रहे शेख इस्माइल, प्रदेश प्रचार मंत्री शशि राज सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी चिंटू जैन, नगर महामंत्री भास्कर एवं चिरमिरी नगर महासचिव नन्द कुमार आयाम ने स्वागत किया गया।

      तत्पश्चात चिरमिरी नगर पालिक निगम के कर्मचारी का वेतन बकाया, नागपुर चिरमिरी सड़क चौड़ी करण में गुड़वोत्ताहीन कार्य, साजा पहाड़ चैनपुर मार्ग में हो रहे देरी और घटिया निर्माण कार्य, आए दिन जल संकट , बंद पड़ी शहर की स्ट्रीट लाइटें, नए परिसीमन में चिरमिरी के नाम से लोक सभा व विधान सभा, नए संभाग के गठन में संभागीय कार्यालय चिरमिरी में प्रस्ताव, आधार कार्ड में जिले के नाम को परिवर्तन करने पर 100 रुपए से 150 रुपए तक च्वाइस सेंटरों के द्वारा वसूल किए जाने, चिरमिरी तहसील बने लगभग 10 वर्ष बाद भी शासकीय दस्तावेज में चिरमिरी को अंकित न किए जाने के संबंध में सुझाव एवं शिकायत हेतु ज्ञापन दिया ।

     इसके साथ ही आने वाले समय पर चिरमिरी सहित जिले में रोजगार कैंप लगवाने हेतु भी बात कही गई, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सके ।

    कलेक्टर महोदया ने सभी विषयों पर बात सुनी एवं विश्वास दिलाया कि जल्द ही इन सभी विषयों पर कार्य किया जाएगा एवं उसका लाभ जनता को मिलेगा ।