LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
22 Aug 2026
ब्रेकिंग
शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेंद्रगढ़ में दीक्षारंभ समारोह का आयोजन, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया स्वागत,मनेंद्रगढ़: एक साल में 1.09 लाख से अधिक ओपीडी, सर्जरी का आंकड़ा 15 से बढ़कर 114 तक पहुंचा; सोनोग्राफी, डायलिसिस और हार्मोनल जांच जैसी सुविधाएं... रायपुर : शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायSECL प्रबंधन की मनमानी पर CGIT का बड़ा वार: भागवत दुबे द्वारा उठाए मामले में समयपूर्व रिटायरमेंट खारिज, बारेलाल को पूरा बैक वेज और सेवा लाभ देने आदेश रायपुर : 24 अगस्त को छिंदगढ़ में लगेगा मेगा आयुष्मान कैंप

मनेन्द्रगढ़ विदेशी मदिरा दुकान के लिए फिर निकली निविदा: भवन किराये पर लेने तीसरी बार आमंत्रित किए गए आवेदन, 14 जुलाई अंतिम तिथि,

मनेन्द्रगढ़ विदेशी मदिरा दुकान के लिए फिर निकली निविदा: भवन किराये पर लेने तीसरी बार आमंत्रित किए गए आवेदन, 14 जुलाई अंतिम तिथि,
मनेन्द्रगढ़ विदेशी मदिरा दुकान के लिए फिर निकली निविदा: भवन किराये पर लेने तीसरी बार आमंत्रित किए गए आवेदन, 14 जुलाई अंतिम तिथि,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

एमसीबी, 8 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएसएमसीएल) ने जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर अंतर्गत संचालित विदेशी मदिरा दुकान, मनेन्द्रगढ़ के संचालन के लिए उपयुक्त भवन किराये पर लेने हेतु तृतीय लघु निविदा जारी की है। नगर पालिका क्षेत्र मनेन्द्रगढ़ में स्थित उपयुक्त भवन के लिए इच्छुक भवन स्वामियों एवं निविदाकारों से तकनीकी एवं वित्तीय निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

जारी सूचना के अनुसार चयनित भवन को अधिपत्य ग्रहण करने की तिथि से 31 मार्च 2027 तक किराये पर लिया जाएगा। निविदा प्रक्रिया के तहत तकनीकी बिड और प्राइस बिड अलग-अलग सीलबंद लिफाफों में प्रस्तुत करनी होगी।

इच्छुक आवेदक अपनी निविदाएं 14 जुलाई 2026 को दोपहर 2 बजे तक कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में जमा कर सकते हैं। प्राप्त निविदाओं को उसी दिन सायं 4:30 बजे गठित समिति द्वारा निविदाकारों की उपस्थिति में खोला जाएगा।

कार्यालय ने बताया कि निविदा से संबंधित विस्तृत नियम, शर्तें एवं निविदा प्रपत्र कार्यालयीन समय में, अवकाश के दिनों को छोड़कर, अंतिम तिथि से एक दिन पूर्व तक जिला आबकारी अधिकारी सह जिला प्रबंधक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।

निविदा प्रपत्र प्राप्त करने के लिए 500 रुपये का बैंक ड्राफ्ट प्रबंधक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के पक्ष में देय प्रस्तुत करना होगा।

कार्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि पूर्व में खरीदे गए निविदा प्रपत्र भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर जमा किए जा सकते हैं। यह तृतीय लघु निविदा सूचना कलेक्टर के अनुमोदन के बाद जारी की गई है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0