LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

सूरजपुर पुलिस का साइबर कॉप अभियान बना जनआंदोलन, 171 स्थानों पर 40 हजार लोगों ने ली साइबर सुरक्षा की शपथ,

सूरजपुर पुलिस का साइबर कॉप अभियान बना जनआंदोलन, 171 स्थानों पर 40 हजार लोगों ने ली साइबर सुरक्षा की शपथ,
सूरजपुर पुलिस का साइबर कॉप अभियान बना जनआंदोलन, 171 स्थानों पर 40 हजार लोगों ने ली साइबर सुरक्षा की शपथ,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

डीआईजी/एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर बोले— हर नागरिक बने साइबर सुरक्षा का प्रहरी, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर थाना-चौकी प्रभारियों को किया गया सम्मानित

सूरजपुर, 15 जुलाई 2026। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सूरजपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'साइबर कॉप' जनजागरूकता महाअभियान के तहत मंगलवार को जिलेभर में व्यापक स्तर पर साइबर सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किए गए। डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशन में हुए इस अभियान के दौरान 171 स्थानों पर 40 हजार से अधिक नागरिकों, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, शासकीय कर्मचारियों और आमजन को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।

डीआईजी/एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने स्वयं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सूरजपुर पहुंचकर छात्राओं और शिक्षकों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी को संकल्प दिलाया कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करेंगे, ओटीपी, बैंक खाता, एटीएम या यूपीआई पिन जैसी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करेंगे, सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करेंगे तथा साइबर अपराध की जानकारी तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर देंगे। साथ ही अपने परिवार और समाज को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे।

अभियान के दौरान जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में विद्यालयों, महाविद्यालयों, शासकीय कार्यालयों, ग्राम पंचायतों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधिकारियों ने डिजिटल फ्रॉड, फर्जी कॉल, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया सुरक्षा और सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

डीआईजी/एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने कहा कि आज अधिकांश अपराध डिजिटल माध्यमों से किए जा रहे हैं। ऐसे में तकनीकी जानकारी और सतर्कता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। उन्होंने कहा कि साइबर कॉप अभियान का उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना नहीं, बल्कि हर नागरिक को साइबर सुरक्षा का जिम्मेदार प्रहरी बनाना है।

Advertisement
Ads3articlepage

सूरजपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश, लिंक या ऑनलाइन ऑफर के झांसे में न आएं। यदि साइबर ठगी का शिकार हों तो तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। अभियान को सफल बनाने में निरीक्षक जावेद मियादाद की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले थाना-चौकी प्रभारियों को मिला सम्मान

साइबर सुरक्षा शपथ महाअभियान में सर्वाधिक लोगों को जागरूक करने पर चौकी बसदेई को प्रथम, थाना झिलमिली को द्वितीय तथा चौकी लटोरी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। डीआईजी/एसएसपी ने तीनों थाना-चौकी प्रभारियों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की और कहा कि जनजागरूकता के माध्यम से ही साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0