LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
28 Sep 2026
ब्रेकिंग
धमतरी : विशेष लेख : धमतरी-नगरी मार्ग के 60.20 किलोमीटर हिस्से के मजबूतीकरण को 62.86 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृतिरायपुर : मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देशधमतरी : सेवा संकल्प अभियान :सेवा की कहानी: गांव की मिट्टी से वैश्विक मंच तक : दीपक गौराहा ने विद्यार्थियों को सुनाई सफलता की कहानीरायपुर : ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट प्लेस-2026’ में देश-विदेश के टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एजेंट्स और हॉस्पिटैलिटी विशेषज्ञों का संगमसुकमा में बाढ़ का कहर, मौके पर पहुंचे CM विष्णु देव साय; राहत केंद्रों में पहुंचकर जाना प्रभावितों का हाल

सुकमा में बाढ़ का कहर, मौके पर पहुंचे CM विष्णु देव साय; राहत केंद्रों में पहुंचकर जाना प्रभावितों का हाल

सुकमा में बाढ़ का कहर, मौके पर पहुंचे CM विष्णु देव साय; राहत केंद्रों में पहुंचकर जाना प्रभावितों का हाल
सुकमा में बाढ़ का कहर, मौके पर पहुंचे CM विष्णु देव साय; राहत केंद्रों में पहुंचकर जाना प्रभावितों का हाल। फोटो: आज का दिन न्यूज़

मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, अधिकारियों को दो टूक निर्देश—राहत एवं बचाव कार्यों में नहीं होनी चाहिए कोई कमी

सुकमा, 28 सितंबर 2026। बाढ़ और जलभराव से प्रभावित सुकमा जिले की स्थिति का जायजा लेने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सोमवार को सुकमा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी हालात देखे और राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने राहत केंद्रों का निरीक्षण कर वहां रह रहे बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों का हालचाल जाना और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति, प्रभावित क्षेत्रों, राहत एवं बचाव कार्यों तथा प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही सहायता की जानकारी ली।

भोजन-पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। राहत केंद्रों में भोजन, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पर्याप्त रूप से उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों को लगातार प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा जरूरतमंद लोगों तक तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। प्रभावित लोगों की सुरक्षा और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0