चिरमिरी । स्मार्ट मीटर एवं बढ़े हुए बिजली बिल के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी द्वारा बिजली कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवांश जैन ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद लगातार अधिक बिजली बिल आने की शिकायतें सामने आ रही हैं, लेकिन शिकायतों की उचित जांच और निराकरण नहीं किया जा रहा है। स्मार्ट मीटर जनता के लिए सुविधा के बजाय वसूली का माध्यम बनता जा रहा है।
कांग्रेस ने मांग की कि स्मार्ट मीटर की यूनिट की जांच कर बढ़े हुए बिजली बिलों को तत्काल संशोधित किया जाए, उपभोक्ताओं को राहत दी जाए तथा जहां अभी तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंची है, वहां विद्युत लाइन का विस्तार किया जाए। साथ ही जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष शिकायत निवारण शिविर लगाए जाएं।
शिवांश जैन ने कहा कि जनता की बिजली संबंधी समस्याओं का तत्काल निराकरण नहीं हुआ तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी।
इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष उमाशंकर अल्गामाकर, इंद्रजीत छाबड़ा, क्रांति चौहान, उदय सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, रामप्यारी चौहान, राहुल भाई पटेल, पार्षद सैयद अनीश, रेशम त्रिपाठी, नितिन सिंह, अशरफ अली, मुमताज, सुभाष, देवनाथ, राहुल मलिक, संजय सिदार, रज्जाक खान, रामजी यादव, रमेश दुबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।




पाठकों की टिप्पणियां 0