LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

शारदा इलेवन बनी विधायक कप रात्रिकालीन फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 की चैंपियन,

शारदा इलेवन बनी विधायक कप रात्रिकालीन फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 की चैंपियन,
शारदा इलेवन बनी विधायक कप रात्रिकालीन फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 की चैंपियन,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

फाइनल में पेनाल्टी शूटआउट में फुटबॉल क्लब चिरमिरी को हराया, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विजेता-उपविजेता टीमों को किया सम्मानित,

चिरमिरी। एमसीबी जिले के चिरमिरी स्थित डोमनहिल के अमर कुंज क्रीड़ा मैदान में आयोजित विधायक कप रात्रिकालीन फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का रोमांचक समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में शारदा इलेवन ने पेनाल्टी शूटआउट में फुटबॉल क्लब चिरमिरी को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा, जिसके बाद विजेता का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ।Example Image

समापन समारोह में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं चिरमिरी के महापौर राम नरेश राय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले, जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं क्षेत्र की उभरती खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं।

प्रतियोगिता में विजेता शारदा इलेवन को ₹21 हजार की नगद पुरस्कार राशि एवं आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता फुटबॉल क्लब चिरमिरी को ₹15 हजार की नगद पुरस्कार राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। फाइनल मुकाबले के दौरान खेल मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा और रोमांचक मुकाबले ने खेल प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया।

Advertisement
Ads3articlepage

Example Image

महापौर राम नरेश राय ने विजेता एवं उपविजेता दोनों टीमों को बधाई देते हुए कहा कि चिरमिरी में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन जारी रहेगा, जिससे युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता रहेगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विधायक प्रतिनिधि राजू नायक, श्रीपत राय, रीत जैन, एमआईसी सदस्यों, प्रतियोगिता समिति के पदाधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। खेल भावना और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच विधायक कप रात्रिकालीन फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का सफल समापन हुआ।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0