LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शाला प्रवेशोत्सव: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी ने किया स्मार्ट क्लास का लोकार्पण,

पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शाला प्रवेशोत्सव: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी ने किया स्मार्ट क्लास का लोकार्पण,
पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शाला प्रवेशोत्सव: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी ने किया स्मार्ट क्लास का लोकार्पण,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया स्वागत, शैक्षणिक सामग्री वितरित कर बढ़ाया उत्साह; बोले– आधुनिक शिक्षा से ही सशक्त होगा भविष्य

चिरमिरी । एमसीबी जिले के विकासखंड खड़गवां अंतर्गत पोड़ीडीह स्थित पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में गुरुवार को शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के पारंपरिक स्वागत से हुई। स्वास्थ्य मंत्री ने विद्यार्थियों को तिलक लगाकर उनका आत्मीय स्वागत किया तथा पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया। इसके बाद उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विद्यालय में स्थापित स्मार्ट क्लास का लोकार्पण कर उसे विद्यार्थियों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लास के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा प्राप्त होगी, जिससे उनकी सीखने की क्षमता, रचनात्मक सोच और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी को नई दिशा मिलेगी। यह सुविधा गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री का उद्बोधन

Advertisement
Ads3articlepage

अपने संबोधन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि "शाला प्रवेशोत्सव केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत का उत्सव है। शिक्षा ही वह आधार है जो किसी भी समाज और राष्ट्र के विकास की दिशा तय करती है। हमारी सरकार प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।Example Image

उन्होंने कहा कि "स्मार्ट क्लास जैसी आधुनिक सुविधाएं विद्यार्थियों को डिजिटल युग के अनुरूप तैयार करेंगी। आज का विद्यार्थी ही कल का वैज्ञानिक, डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक और प्रशासनिक अधिकारी बनेगा। इसलिए बच्चों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।"

मंत्री ने अभिभावकों से भी अपील करते हुए कहा कि वे बच्चों की नियमित पढ़ाई पर ध्यान दें और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करें। उन्होंने नवप्रवेशी छात्र- छात्राओं को नई शैक्षणिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से ही सफलता प्राप्त होती है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाएं, स्कूल स्टाफ, खड़गवां भाजपा मंडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0