LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) वर्ष 2020 के पूर्व स्वीकृत अपूर्ण आवासों के हितग्राहियों को जारी हुए रिकवरी (आरआरसी) नोटिस,

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) वर्ष 2020 के पूर्व स्वीकृत अपूर्ण आवासों के हितग्राहियों को जारी हुए रिकवरी (आरआरसी) नोटिस,
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) वर्ष 2020 के पूर्व स्वीकृत अपूर्ण आवासों के हितग्राहियों को जारी हुए रिकवरी (आरआरसी) नोटिस, । फोटो: आज का दिन न्यूज़

नगर पालिका परिषद, सूरजपुर ने हितग्राहियों से समय रहते पक्ष प्रस्तुत करने अथवा निर्माण पूर्ण कराने की अपील की,

नोटिस प्राप्ति के पश्चात निर्धारित समय-सीमा में प्रस्तुत करें अपना पक्ष या दस्तावेज,

नदीम खान सूरजपुर

 सूरजपुर/15 जुलाई 2026/ नगर पालिका परिषद, सूरजपुर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत ऐसे हितग्राहियों के विरुद्ध रिकवरी (आरआरसी) संबंधी नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिन्होंने वर्ष 2020 के पूर्व आवास स्वीकृत होने तथा शासन से निर्धारित राशि प्राप्त कर लेने के बावजूद तय अवधि में अपना आवास निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया है। नियमानुसार की जा रही इस कार्यवाही के तहत संबंधित हितग्राहियों को नोटिस भेजकर आवश्यक कार्रवाई से अवगत कराया जा रहा है।

Advertisement
Ads3articlepage

   नगर पालिका परिषद द्वारा संबंधित हितग्राहियों से अपील की गई है कि वे नोटिस प्राप्त होने के पश्चात निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना पक्ष प्रस्तुत करें अथवा आवास निर्माण कार्य पूर्ण कर आवश्यक दस्तावेज परिषद को उपलब्ध कराएं। ऐसा न करने की स्थिति में शासन के प्रचलित नियमों के अनुसार प्रदत्त राशि की वसूली के लिए आरआरसी (राजस्व वसूली प्रमाण-पत्र /रिवेन्यू रिकवरी सर्टिफिकेट) कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

नगर पालिका परिषद, सूरजपुर ने समस्त संबंधित हितग्राहियों से आग्रह किया है कि वे समय रहते आवश्यक पहल करें, जिससे उन्हें अनावश्यक वसूली की प्रक्रिया का सामना न करना पड़े। परिषद द्वारा स्पष्ट किया गया है कि योजना के अंतर्गत प्राप्त राशि का उपयोग निर्धारित प्रयोजन के अनुरूप कर आवास निर्माण पूर्ण कराना प्रत्येक हितग्राही का दायित्व है, अतः सभी हितग्राही निर्धारित समयावधि का पालन करते हुए अपेक्षित सहयोग प्रदान करें।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0