LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
05 Aug 2026
ब्रेकिंग

रायपुर : मरंगी जलाशय योजना के लिए 6.63 करोड़ रुपये मंजूर

रायपुर : मरंगी जलाशय योजना के लिए 6.63 करोड़ रुपये मंजूर
रायपुर : मरंगी जलाशय योजना के लिए 6.63 करोड़ रुपये मंजूर। फोटो: आज का दिन न्यूज़

140 हेक्टेयर में होगी खरीफ फसलों की सिंचाई

रायपुर, 05 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ सरकार के जल संसाधन विभाग द्वारा जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड स्थित ‘मरंगी जलाशय योजना’ के विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए 6 करोड़ 63 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। योजना के पूर्ण होने पर क्षेत्र की 140 हेक्टेयर भूमि में खरीफ फसलों की सिंचाई संभव हो सकेगी। योजना के निर्माण कार्यों को सुचारू रूप से पूरा कराने के लिए मुख्य अभियंता, हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग (अम्बिकापुर) को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

’किसानों को मिलेगा सीधा लाभ’

          मरंगी जलाशय योजना के साकार होने से बगीचा विकासखंड के स्थानीय किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा, जिससे क्षेत्र में खरीफ फसलों के उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शासन के इस फैसले से क्षेत्र के कृषि विकास को एक नई गति मिलेगी।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0