LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
22 Jul 2026
ब्रेकिंग

सीएम हेल्पलाइन से मिली जननी सुरक्षा योजना की लंबित राशि, शिकायत का हुआ समयबद्ध समाधान,

सीएम हेल्पलाइन से मिली जननी सुरक्षा योजना की लंबित राशि, शिकायत का हुआ समयबद्ध समाधान,
सीएम हेल्पलाइन से मिली जननी सुरक्षा योजना की लंबित राशि, शिकायत का हुआ समयबद्ध समाधान,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

बलरामपुर की हितग्राही को मिला योजना का लाभ, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन मॉडल का दिखा असर,

रायपुर, 22 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन प्राथमिकताओं के तहत संचालित सीएम हेल्पलाइन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है। इसी कड़ी में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की एक हितग्राही की जननी सुरक्षा योजना से जुड़ी शिकायत का समयबद्ध निराकरण करते हुए लंबित प्रोत्साहन राशि का भुगतान सुनिश्चित किया गया।

विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम बरवाडीह निवासी श्रीमती सुनीता ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी कि 5 मार्च 2026 को प्रसव होने के बावजूद उन्हें जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि प्राप्त नहीं हुई थी।

शिकायत मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई

शिकायत प्राप्त होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच की और एसएनए स्पर्श पोर्टल के माध्यम से आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए हितग्राही के बैंक खाते में लंबित राशि का भुगतान कराया।

हितग्राही ने जताया आभार

समयबद्ध कार्रवाई के बाद श्रीमती सुनीता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी समस्या का शीघ्र समाधान हुआ और उन्हें योजना का लाभ समय पर मिल सका।

प्रदेश सरकार का कहना है कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से नागरिकों की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंच सके।

 

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0