मंडल महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी की मांग पर हल्दीबाड़ी के ईटा भट्ठा दफाई में पेयजल की सप्लाई हेतु पाइप लाइन के विस्तार के लिए 19.75 लाख की राशि स्वीकृत,
धर्मेंद्र त्रिपाठी ने क्षेत्र के विधायक व स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी व चिरमिरी महापौर राम नरेश का जताया आभार...
चिरमिरी । मंडल महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी की मांग पर नगरीय प्रशासन विभाग ने हल्दीबाड़ी के ईटा भट्ठा दफाई में पेयजल की सप्लाई हेतु पाइप लाइन के विस्तार के लिए 19.75 लाख की राशि स्वीकृत की है । मंडल महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी ने इस स्वीकृति के लिए क्षेत्र के विधायक व स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं चिरमिरी महापौर राम नरेश राय का आभार व्यक्त किया है ।
ज्ञात हो कि हल्दीबाड़ी के वार्ड क्रमांक-18 के ईटा भट्ठा दफाई में पेयजल की सप्लाई के लिए पाइप लाइन नहीं बिछे होने के कारण वहां के निवासियों को पीने के पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना लंबे समय से करना पड़ रहा था ।

जिसे देखते हुए भाजपा चिरमिरी मंडल के महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी ने 29 दिसंबर 2025 को क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को उपरोक्त मामले में एक ज्ञापन देकर ईटा भट्ठा दफाई में पाइप लाइन के विस्तार हेतु राशि स्वीकृत कराने की मांग की थी ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक व स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तत्काल पत्र को चिरमिरी के महापौर राम नरेश राय को अग्रेषित करते हुए प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा । महापौर द्वारा प्रस्ताव नगरीय निकाय विभाग को भेजने के बाद इसे इस बजट सत्र में प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है ।
भाजपा चिरमिरी मंडल के महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी ने उपरोक्त मामले में चर्चा करते हुए कहा कि क्षेत्र के विधायक श्याम बिहारी जायसवाल एवं चिरमिरी महापौर राम नरेश राय की संवेदनशीलता के कारण ईटा भट्ठा दफाई के लोगो की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है, जिसके लिए वार्डवासी दोनों जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते है ।

Aaj ka din 












