LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
21 Jul 2026
ब्रेकिंग

24 अगस्त को श्रीबजरंग सेना के नेतृत्व में चिरमिरी में निकाली जाएगी भव्य कावड़ यात्रा

24 अगस्त को श्रीबजरंग सेना के नेतृत्व में चिरमिरी में निकाली जाएगी भव्य कावड़ यात्रा
24 अगस्त को श्रीबजरंग सेना के नेतृत्व में चिरमिरी में निकाली जाएगी भव्य कावड़ यात्रा। फोटो: आज का दिन न्यूज़

24 अगस्त को श्रीबजरंग सेना के नेतृत्व में चिरमिरी में निकाली जाएगी भव्य कावड़ यात्रा

सावन माह में पवित्र कावड़ यात्रा को लेकर श्रीबजरंग सेना की बैठक संपन्न

चिरमिरी । एमसीबी जिले के सबसे बड़े शहर चिरमिरी में प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री बजरंग सेना के तत्वाधान में सावन माह के पवित्र अवसर पर भव्य और ऐतिहासिक कावड़ यात्रा निकलने को लेकर श्री बजरंग सेना के पदाधिकारी की बैठक आयोजित की गई ।
यह बैठक बड़ा बाजार नमन सेलिब्रेशन हाल में आयोजित की गई । बैठक में सावन माह में निकलने वाली कावड़ यात्रा की रूपरेखा को लेकर समीक्षा बैठक रखी गई और पूरी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई
बैठक में श्री बजरंग सेना के सैकड़ो पदाधिकारी ने बैठक में शामिल हुए । बैठक को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए कावड़ यात्रा के दौरान अनेक कार्यक्रमों का समावेश करने का निर्णय लिया गया, जिसमें मुख्य रूप से शंकर और पार्वती की मुख्य झांकी एवं स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ यह कावड़ यात्रा आगामी 24 अगस्त को निकाली जाएगी ।
श्री बजरंग सेना के पदाधिकारियो ने बताया कि कावड़ यात्रा में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावनाएं है ।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0