Updates
  1. महिलाओ को नरुआ गरुआ, घुरुआ से लखपति बनाने का झांसा देकर कांग्रेस के नेताओं ने भरी अपनी तिजोरी,जबकि भाजपा सीधे महिलाओं के खाते मे दे रही है पैसा - कृष्ण कुमार राय
  2. दुलदुला भाजपा मंडल अध्यक्ष के भांजा - भांजी को हॉस्पिटल देखने पहुंची विधायक गोमती साय : एक्सीडेंट उपरांत जिंदल हॉस्पिटल रायगढ़ में हो रहा है ईलाज
  3. चुनाव में अपने स्वतंत्र मताधिकार का उपयोग करने प्रशासन का अनोखा पहल,मतदाताओं को सादरी बोली में दिलाई गई शपथ
  4. नगर पंचायत अध्यक्ष रजनीश पाण्डेय ने थामा बीजेपी भी दामन
  5. स्वामी आत्मानंद स्कूल में विस क्षेत्र जशपुर -12 का कमिशनिंग कार्य हुआ संपन्न : प्रेक्षक की उपस्थिति में ईव्हीएम व वीवीपैट का किया गया कमिशनिंग
slider
slider

गुड़गांव में मुस्लिम महिलाएं चिल्लाती रही हाय अल्लाह हाय- अल्लाह और दबंग पीटते रहे

news-details

गुरुग्राम – हरियाणा के गुरुग्राम के भूपसिंह नगर में कुछ दबंगो ने एक मुस्लिम परिवार की बड़ी बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में कुछ लोग एक मुस्लिम परिवार के घर में घुसकर महिलाओं बच्चों सबकी लाठी डंडों से पिटाई कर रहे हैं। घर की महिलाएं मदद के लिए चीखती चिल्लाती रहीं और वो दबंग सबकी पिटाई करते रहे। उस परिवार को इतनी बुरी तरह से पीटा गया है की परिवार के कई लोग गंभीर रूप से ज़ख़्मी हैं।

इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने करीब दो दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन अब तक किसी की भी गिरफ़्तारी नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है इस हमले के पीछे की वजह क्रिकेट के बॉल का लगना बताया जा रहा है। जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक जिस घर पर दबंगों ने हमला किया था वहां के बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे और तभी उनकी गेंद किसी को लग गई। देखते ही देखते कई लोगों ने मुस्लिम परिवार पर हमला बोल दिया। पहले उनके घर पर जमकर पथराव और तोड़फोड़ किया गया, फिर एक साथ करीब दो दर्जन लोग उनके घर में घुस आये और सबकी पिटाई।

जो वीडियो सामने आया है उसमे भी साफ़ दिखाई दे रहा है की कई लोग एक साथ घर के लोगों की पिटाई कर रहे हैं। हमला करने वाले लोगों ने घर की औरतों और बच्चों को भी नहीं बक्शा। घर की लड़कियों ने खुद को छत पर क़ैद कर रखा है और बाहर कई लोग दरवाज़ा तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे हैं।

वीडियो में सभी हमलावरों की तस्वीर क़ैद हो चुकी है लेकिन मामला दर्ज होने के कई घंटे बाद भी किसी की गिरफ़्तारी नहीं हो पाई है। वहीँ इलाके के कई मुस्लिम परिवारों ने डर से इलाका छोड़ दिया है।

whatsapp group
Related news