Updates
  1. महिलाओ को नरुआ गरुआ, घुरुआ से लखपति बनाने का झांसा देकर कांग्रेस के नेताओं ने भरी अपनी तिजोरी,जबकि भाजपा सीधे महिलाओं के खाते मे दे रही है पैसा - कृष्ण कुमार राय
  2. दुलदुला भाजपा मंडल अध्यक्ष के भांजा - भांजी को हॉस्पिटल देखने पहुंची विधायक गोमती साय : एक्सीडेंट उपरांत जिंदल हॉस्पिटल रायगढ़ में हो रहा है ईलाज
  3. चुनाव में अपने स्वतंत्र मताधिकार का उपयोग करने प्रशासन का अनोखा पहल,मतदाताओं को सादरी बोली में दिलाई गई शपथ
  4. नगर पंचायत अध्यक्ष रजनीश पाण्डेय ने थामा बीजेपी भी दामन
  5. स्वामी आत्मानंद स्कूल में विस क्षेत्र जशपुर -12 का कमिशनिंग कार्य हुआ संपन्न : प्रेक्षक की उपस्थिति में ईव्हीएम व वीवीपैट का किया गया कमिशनिंग
slider
slider

जशपुर प्रेस क्लब ने सीएम विष्णुदेव साय के साथ मनाई होली,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कैंप कार्यालय बगिया हुआ रंगों से सराबोर,सीएम ने रंग गुलाल लगाकर पत्रकारों को दी शुभकामनाएं बधाई

news-details

जशपुर : सीएम बनने के बाद होली में पहली बार विष्णुदेव साय बगिया पंहुचे।यहां जशपुर प्रेस क्लब (रजि) के सदस्यों पदाधिकारियों ने सीएम साय के साथ होली मनाई।रंग गुलाल अबीर के साथ फूलों से  सीएम ने पत्रकारों के साथ होली खेली।मुख्यमंत्री ने यहां सभी पत्रकारों के सुख समृद्धि के साथ उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें होली की बधाई देकर मुंह मीठा कराया।

उल्लेखनीय है कि रंगों के महापर्व होली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृह ग्राम बगिया स्थित मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन रखा था। जिसमें जशपुर प्रेस क्लब के सभी पत्रकार आमंत्रित थे।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी पत्रकारों के सुख,समृद्धि हेतु कामना की।

जशपुर प्रेस क्लब के सभी सदस्यों व पत्रकारों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को रंग गुलाल लगा कर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। जशपुर प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष विकास पांडे (दैनिक भास्कर) के नेतृत्व में जशपुर प्रेस क्लब के संरक्षक विजय त्रिपाठी (संपादक जशपुरांचल), विनोद शर्मा (संपादक,क्रांतिकारी संकेत),रविंद्र थवाईत (ब्यूरो प्रमुख नई दुनिया),दीपक सिंह (न्यूज 18),योगेश थवाईत (न्यूज नेशन,जशपुर जंक्शन,संपादक पत्रवार्ता.कॉम),राजेश पांडेय(संपादक मुनादी.काम)सागर जोशी(समदर्शी न्यूज),संतोष चौधरी(अमर उजाला),नवीन ओझा (ब्यूरो हरिभूमि), प्रशांत सहाय (संपादक,आज का दिन),टंकेश्वर यादव (ग्राउंड जीरो), शिव प्रताप सिंह (जी न्यूज), श्याम चौहान (बंसल न्यूज), अभिषेक शुक्ला (एनडीटीवी), कुंदन सिंह (विस्तार न्यूज) सहित अन्य पत्रकार पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे।जशपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष विकास पांडेय व सचिव योगेश थवाईत ने जिले के सभी पत्रकारों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

whatsapp group
Related news