Updates
  1. शहर की मेधावी छात्रा और कक्षा 10 की प्रदेश टॉपर सिमरन शब्बा को राधेश्याम राठिया,कृष्ण कुमार राय,विधायक रायमुनी भगत और प्रिया सिंह जूदेव ने दी बधाई और शुभकामनाएं
  2. छत्तीसगढ़ की जनता ने समझी डबल इंजन सरकार की महत्ता,अब ओडिशा की जनता भी चाहती है मोदी की अगुआई वाली डबल इंजन की सरकार : विष्णु देव साय ने कहा नवीन ने ओडिशा के विकास के लिए नवीन कुछ नहीं किया आदिवासियों का कल्याण सिर्फ भाजपा सरकार कर सकती है
  3. पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने झारखंड में अर्जुन मुंडा के पक्ष में किया धुंआधार जनसंपर्क
  4. जशपुर जिले के समाज सेवक जागेश्वर यादव को राष्ट्रपति भवन दिल्ली में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में दिया गया पद्मश्री पुरस्कार : बिरहोर आदिवासियों के उत्थान हेतु बेहतर कार्य के लिए किया गया सम्मानित
  5. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन में सहभागिता देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, संगठनों और मतदाताओं के प्रति किया आभार व्यक्त : मतदान प्रतिशत में हुई 1.31 प्रतिशत की बढ़ोतरी, कुल 72.8 प्रतिशत मतदान,यह प्रदेश में अब तक हुए लोकसभा चुनावों में सबसे ज्यादा
slider
slider

रमन सिंह ने २२ अप्रैल २०१७ की रायगढ़ में हुई भाजपा कार्यसमिति की बैठक अपने मंत्री मंडल के सदस्यों विधायकों और निगम मंडल के पदाधिकारियों को कहा था कि एक साल कमीशन लेना बंद कर दो तीस साल हम सत्ता में बने रहेंगे अमित शाह के उल्टा लटकाने खोज भाजपा से शुरू होती है के, मतदाताओं ने कमल निशान को उल्टा लटका दिया..,

news-details

नितिन राजीव सिन्हा 

राजनांदगाँव की सभा में विगत दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ की जनता से वादा किया है कि यदि उनकी सरकार आई तो कांग्रेस सरकार के कथित भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटका देंगे जिस पर जनचर्चा आम हो चली है कि कथनी और करनी का फ़र्क़ भारतीय जनता पार्टी के पतन का कारण बन रहा है..,

२२ अप्रैल २०१७ को रायगढ़ में आयोजित हुई भाजपा कार्यसमिति की बैठक में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने कहा था कि भाजपा के मंत्री,विधायक,निगम मंडल के पदाधिकारी यदि एक साल कमीशनखोरी से बाज आ जायें तो भाजपा छत्तीसगढ़ में तीस साल तक सत्ता में बनी रहेगी पर,ऐसा साधुवाद भाजपा के लोगों ने वरण किया या नहीं इस बात की पुष्टि नहीं हो सकती है..,

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की २२ अप्रैल २०१७ के रमन सिंह के उक्त आह्वान जो उन्होंने कार्यसमिति की बैठक में किया था की ओर नज़र कर लेने मात्र से पूरी हो सकती है ..,

यद्यपि २०१८ के विधानसभा चुनाव के नतीजों का निष्कर्ष यह है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने कमल फूल निशान को ही उल्टा लटका दिया..,

खैर,अमित शाह की बयानी पर बादशाह बहादुर शाह ज़फ़र के शेर हैं कि,-

इन हसरतों से 

कह दो कहीं और

जा बसें इतनी जगह

कहाँ है दिल ए दाग़दार में..,

whatsapp group
Related news