Updates
  1. लोकसभा चुनाव का पांचवा चरण, पढ़ें अभी तक का बड़ा अपडेट
  2. स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विधालय चिरमिरी में समर कैंप का हो रहा है आयोजन
  3. एकलव्य विद्यालय में प्रवेश हेतु राज्य के 28 जिलों में आयोजित प्रवेश परीक्षा में 81.83 प्रतिशत विद्यार्थी हुए शामिल : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा के निर्देश पर सफलता पूर्वक परीक्षा सम्पन्न,परीक्षार्थियों का तिलक लगाकर किया स्वागत
  4. भाजपा ने कहा भठली विधानसभा में होगा गुंडाराज का अंत और राम राज्य की होगी स्थापना : बीजेडी की गुंडागर्दी पर फूटा कलमीवासियों का ग़ुस्सा,दिया मुंहतोड़ जवाब
  5. जिला पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर ग्राम काडरो गोहरघाटी जंगल में चल रहे जुआ के बड़े फड़ पर छापा मारकर 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार : आरोपियों से कुल नगदी रकम 40,370 /- (चालीस हजार तीन सौ सत्तर रू.) रू., 02 नग मोबाईल, 02 मोटर सायकल, 52 ताश-पत्ती एवं प्लास्टिक तिरपाल जप्त
slider
slider

पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने झारखंड में अर्जुन मुंडा के पक्ष में किया धुंआधार जनसंपर्क

news-details

फरसाबहार। पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र के कुरडेग मंडल अध्यक्ष कृष्ण कांत सिंह के साथ घाघमुंडा स्थित साधु सेवा अभेद आश्रम में माँ भगवती और बाबा भगवान राम जी का आशीर्वाद लेकर खूंटी लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीद्वार अर्जुन मुंडा के लिए चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। गुरुवार को ग्राम बड़कीबीयुरा, गिरांघ, और फांक का दौरा रहा। विधायक गोमती साय के साथ ही पुनीता राय ( प्रदेश कार्य समिति सदस्य जिला सिमडेगा, प्रभारी सामाजिक संपर्क सह–प्रमुख झारखंड प्रदेश), ममता कश्यप (भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, जशपुर), रीना बारला (डीडीसी), उमा देवी (प्रदेश कार्य समिति सदस्य, महिला मोर्चा) , सोनी पैंकरा (जिला पंचायत उपाध्यक्ष) , गीता देवी (भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष), लीला देवी, वृंदा देवी साथ अन्य महिलाएं उपस्थित रही।

श्रीमती गोमती साय ने जनसंपर्क के दौरान मोदी की गारंटी के बारे मे जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में में पीएम आवास के साथ कई केंद्र की कल्याणकारी योजनाएं संचालित है। आप लोग भी अर्जुन मुंडा को वोट देकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाये। आप लोगो का एक वोट ही देश की दशा एवं दिशा तय करेगा। देश को विश्व गुरु बनाने में अपना योगदान दें।

whatsapp group
Related news